उत्तर प्रदेश भारत का में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। हालांकि यूपी की गिनती भारत के टॉप 10 सबसे अमीर राज्यों में भी होती है। आज यहां हम आपको उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर 5 व्यक्तियों के बारे में बताएंगें। जो लोग उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति के बारे में जानने के इच्छुक हैं, वो हमारे इस आर्टिकल को अवश्य पढ़ें-
Top 5 Richest People from Uttar Pradesh (UP)
1. Vijay Shekhar Sharma
Networth- 92,32,54,20,000

Profession- Businessperson
विजय शेखर शर्मा का जन्म 08 जुलाई 1978 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत में हुआ था। ये एक भारतीय उद्यमी हैं, मोबाइल भुगतान कंपनी पेटीएम (Paytm) के संस्थापक हैं। विजय शेखर भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति हैं। ये पेटीएम और वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ हैं।
2. Amitabh Bachchan
Networth- 30,75,22,80,000

Profession- Actor
अमिताभ बच्चन भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं मे से एक माने जाते हैं। इनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था और फिलहाल ये महाराष्ट्र में रहते हैं। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक फायरब्रांड हैं, जिन्हें पद्म विभूषण 2015, पद्म भूषण 2001 और पद्म श्री 1984 जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। लोग उन्हें कई अन्य नामों से भी बुलाते हैं जैसे एंग्री यंग मैन, बॉलीवुड के शहंशाह, स्टार ऑफ द मिलेनियम और बिग B.
3. Jimmy Shergill
Networth- 76,87,84,000

Profession- Actor
जिम्मी शेरगिल भारतीय फिल्म अभिनेता ओर फिल्म निर्माता है जो कि हिन्दी और पंजाबी फिल्मों में काम करते हैं। वे अच्छी हिन्दी फिल्मों का ही हिस्सा रहे हैं और अपने दमदार अभिनय का हमेशा लोहा मनवाया है। जिम्मी का जन्म उप्र के गोरखपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम सत्यजीत सिंह शेरगिल है और वह एक पेंटर हैं।
4. Akhilesh Yadav
Networth- 40,00,00,000

Profession- Politician
अखिलेश यादव (जन्म: 1 जुलाई 1973) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इससे पूर्व वे लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश ने 2012 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया।
5. Muhammad Kazim Ali Khan
Networth- 38,41,54,250

Profession- Politician
काज़िम अली खान का पूरा नाम नवाब सैय्यद मुहम्मद शरीफ अली खान बहादुर है। जो कि एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और उत्तर प्रदेश की 16वीं विधान सभा के सदस्य भी हैं। ये यूपी के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शीर्ष स्थान पर है। इनका जन्म 16 अक्टूबर 1960 को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हुआ था।
ये भी पढ़ें- बड़े पर्दे पर दिखेगा कश्मीरी पंडितों का दर्द, The Kashmir Files का ट्रेलर आउट, Watch Video –












