विवेक अग्निहोत्री की The Kashmir Files का ट्रेलर आज रिलीज हो गया! फिल्म के ट्रैलर में पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलावडी, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, चिन्मय मंडलेकर, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी, अतुल श्रीवास्तव और पृथ्वीराज सरनाइक बड़े कलाकार दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म The Kashmir Files कश्मीर नरसंहार पीड़ितों की सच्ची कहानियों पर आधारित है। The Kashmir Files के ट्रैलर में दर्शकों को उस समय कश्मीर में फैले आतंक, भ्रम और दहशत की एक झलक देखने को मिल रही है जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
The Kashmir Files का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया है और ज़ी स्टूडियोज, आईएएमबुद्धा और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स बैनर के तहत तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्मित है। The Kashmir Files 11 मार्च 2022 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
यह घटना 1990 की है जब कश्मीर में आतंकवादियों ने 1,724 लोगों को मार डाला था - जिनमें से 89 कश्मीरी पंडित थे और बाकी "अन्य धर्मों के लोग" थे, जिनमें मुस्लिम भी शामिल थे। इतना ही नहीं 1990 के दंगों के समय आतंकवादियो ने हिंदू धर्म के सभी लोगों कशमीर से भगा दिया था जो लोग अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं थे उन्हें जान से मार दिया था।
1990 के कश्मीर दंगो की घटना बड़ी ही दर्दनाक थी जिसको लेकर अब भी कई विवाद सामने आते रहते हैं।