भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ससंद में 2022-23 का बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में हर साल की तरह इस साल भी देश के सभी महत्वूपर्ण मुद्दों पर बात होगी। वहीं अब तक सुनाए गए बजट में गरीबों की आवास योजनाओं पर भी चर्चा की जा चुकी है। आइए देखते हैं गरीबों को इस साल के बजट में क्या क्या देखने को मिलेगा।
गरीबों के लिए क्या लेकर आया है Union Budget 2022
- निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कि आने वाले एक साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश भर में 80 लाख मकान बनाए जाएंगे।
- वित्त मंत्री ने बताया कि पीएम आवास योजना में इस साल 48 हजार करोड़ रुपये जोड़े जायेगें ताकि लाखों गरीबों की छत की व्यवस्था की जा सके।
- केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस योजना पर काम करेगीं।
- वित्त मंत्री ने बताया कि पीएम आवास योजना में पिछले साल की तुलना में इस साल राशि को 40 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई है।
- वित्त मंत्री ने बताया कि 2022-23 में पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख मकान तैयार कराने की यौजना है जिसमें लगभग 48 हजार करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं।
- पीएम आवास योजना का लाभ गरीबों को 2024 तक मिलता रहेगा। इस बात का ऐलान सरकार पिछले साल ही कर चुकी है।












