• Latest
  • Trending
  • All
Turkey earthquake

Turkey earthquake: 5 हजार लाशें एक साथ दफनाई गईं इस शहर में, कब्रिस्तान बनाने के लिए काटा जंगल

February 13, 2023
Kisan News

Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी

March 8, 2026
Methi ke Fayde

Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे

March 7, 2026
Dwidwadash Yog in march

Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल

March 7, 2026
भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?

March 7, 2026
Shani Dev

Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

March 7, 2026
Severe heat in MP

Severe heat: मप्र में इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के आसार, पारा अभी से 38 °C के पार

March 7, 2026
T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत vs न्यूज़ीलैंड – ये तीन मुकाबले तय करेंगे मैच का रुख

March 7, 2026
Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

Indian Oil Dividend 2026: ₹2 प्रति शेयर इंटरिम डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डिटेल जानें

March 7, 2026
Cylinder Price in MP

Cylinder Price: मध्य प्रदेश में 11 महीने बाद घरेलू LPG सिलेंडर हुआ 60 रुपए महंगा, नर्मदापुरम में सबसे महंगा

March 7, 2026
Indore's Ger

Rang Panchami: इंदौर की गेर में मिसाइलों से बरसाएंगे रंग, टेसू के फूलों से बने गुलाल से बनेगा तिरंगा

March 7, 2026
Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल

Royal Enfield Guerrilla 450 का अपडेटेड मॉडल जल्द हो सकता है लॉन्च, नए फीचर्स और बेहतर राइड क्वालिटी मिलने की उम्मीद

March 7, 2026
PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी? ₹2000 ट्रांसफर को लेकर बड़ा अपडेट

March 7, 2026
Sunday, March 8, 2026
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News
No Result
View All Result
Home Top News

Turkey earthquake: 5 हजार लाशें एक साथ दफनाई गईं इस शहर में, कब्रिस्तान बनाने के लिए काटा जंगल

by Pushpendra Trivedi
February 13, 2023
in Top News
Turkey earthquake

Credit: Google

0
SHARES
557
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Turkey earthquake। प्लास्टिक के काले बैग में बंद लाशों का ढेर, टेबल पर अपनों का शव रखकर जनाजे की नमाज पढ़ते लोग और कड़ाके की ठंड में जेसीबी की मदद से कब्र खोदते कर्मचारी… ये दृश्य है तुर्की के कहरामनमारस शहर का।

तुर्की में आए भूकंप (Turkey earthquake) ने यहां ऐसी तांडव किया है कि चारों ओर लाशों का ढेर लग चुका है। कुछ समय पहले जहां सड़कों पर चहलपहल हुआ करती थी, वहां अब सिर्फ लाशों को समेटते बुलडोजर और मलवा समेटते राहत बचाव दल की टीमें नजर आ रही हैं।

जंंगल काटकर बनाया कब्रिस्तान (Turkey earthquake)

इन लाशों को दफनाने के लिए यहां जंगल का एक हिस्सा काटकर सामूहिक कब्रिस्तान बनाया गया है। लोग बदहवास होकर भूकंप के बाद, लापता रिश्तेदारों की खोज करने के लिए कब्रिस्तान के पास आ रहे हैं।

मलबा हटाने पर जो भी शव मिल रहे हैं, उन्हें इस कब्रिस्तान (Turkey earthquake) के पास ही लाया जा रहा है। अब तक 5 हजार शवों को शिनाख्त के बाद दफनाया जा चुका है। परिजनों को ढूंढते हुए लोगों के आने का सिलसिला जारी है।

कब्रों के लिए मारामारी (Turkey earthquake)

लोग यहां आते हैं और काले प्लास्टिक के बैग में बंद लाशों को खोलकर पहचान करने लगते हैं। जिन लोगों को कोई अपना मिल जाता, वे उसके बाद अपने परिजन के लिए कब्र का इंतजाम को लेकर यहां-वहां दौड़भाग शुरू कर देते हैं।

Turkey earthquake
Credit: Google

दरअसल, यहां इतनी तादात में लाशों के आने का सिलसिला जारी है कि जंगल काटकर सामूहिक कब्रिस्तान बनाने के बाद भी लोगों को कब्रों के लिए मारामारी करनी पड़ रही है।

जेसीबी दिन-रात चल रही (Turkey earthquake)

नया कब्रस्तान (Turkey earthquake) बनाने के लिए सरकार ने बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनें लगवा दी हैं, जो दिन-रात जंगल साफ कर मिट्टी खोदने के काम में लगी हुई हैं। इस जगह पर एंबुलेंस का आना-जाना लगा हुआ है, जो हर बार कई शवों को भरकर लाती है।

Turkey earthquake
Credit: Google

यहां उपस्थित लोगों का कहना हैं कि मकबरे बनाने के लिए जरूरी चीजें नहीं हैं। एक छोटी सी लकड़ी पर काले रंग के स्केच पेन से वे रिश्तेदारों की कब्रों का नंबर और उनका नाम लिख रहे हैं।

भूमध्यसागरीय क्षेत्र में बसा है शहर (Turkey earthquake)

तुर्की के जिस कहारनमारास शहर की हम बात कर रहे हैं, वह भूमध्यसागरीय क्षेत्र में बसा एक अहम शहर है। यह कहारनमारास प्रांत का प्रशासनिक केंद्र भी है।

1973 से पहले इसे आधिकारिक तौर पर मारस नाम के तौर पर जानते थे, हालांकि बाद में इसमें कहरामन शब्द जोड़ दिया गया, जिसका फारसी में अर्थ हीरो होता है। (Turkey earthquake)

भूकंप से अब तक तुर्की और सीरिया में 34 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके है। लाशों के निकलने का क्रम जारी है। कई ऐसी इमारते हैं, ढहने के बाद जिनका मलबा अब तक नहीं हटा जा सका है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी (Turkey earthquake)

रेस्क्यू ऑपरेशन युध्द स्तर पर जारी है। लेकिन सभी इमारतों का मलबा हटाने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। ऐसा सोचा जा रहा है कि मौत का आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है।

बता दें कि तुर्की में भूकंप के झटके 6 फरवरी को महसूस किए गए थे। पहला झटका सुबह 4.17 बजे आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मैग्नीट्यूड थी। भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की का गाजियांटेप था।

Turkey earthquake
Credit: Google

इससे पहले कि लोग इससे संभल पाते कुछ देर बाद ही भूकंप का एक और झटका आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मैग्नीट्यूड थी। भूकंप के झटकों का दौर यहीं नहीं रुका। इसके बाद 6.5 तीव्रता का एक और झटका लगा।

भूकंप के इन झटकों ने मालाटया, सनलीउर्फा, ओस्मानिए और दियारबाकिर सहित 11 प्रांतों में तबाही मचा दी। शाम 4 बजे भूकंप का एक और यानी चौथा झटका (Turkey earthquake) आया। इस झटके ने ही सबसे ज्यादा तबाही मचाई। इससे ठीक डेढ़ घंटे बाद शाम को पांचवा झटका आया था।

Also Read: UFC 284 Results: Islam Makhachev Defeats Alexander Volkanovski

वर्ल्ड बैंक ने दी मदद (Turkey earthquake)

भूकंप की (Turkey earthquake) मार झेल रहे तुर्की और सीरिया की मदद के लिए कई देश आगे आए हैं। भारत ने मेडिकल टीम के साथ ही NDRF की टीमोंकोभी तुर्की पहुंचा दिया है।

 

Turkey earthquake
Credit: Google

वर्ल्ड बैंक ने तुर्की को 1.78 बिलियन डॉलर देने की घोषणा की है। वहीं, अमेरिका ने तुर्की और सीरिया की मदद के लिए 85 मिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- Organic Farming क्‍या है? यहां जानें इसके फायदे और तरीकों के बारे में

Tags: GaziantepGraveyardkahrenmarasRescue operation continuesTurkey EarthquakeWorld Bank helpedकब्रिस्तानकहारनमारासगाजियांटेपरेस्क्यू ऑपरेशन जारीवर्ल्ड बैंक ने दी मदद
ShareTweetPin
Pushpendra Trivedi

Pushpendra Trivedi

Recent Posts

  • Kisan News: युद्ध के खतरे ने बढ़ा दी किसानों की चिंता, मध्य प्रदेश में डीज़ल खरीदने उमड़ पड़ी
  • Methi ke Fayde: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है मेथी, जानें इसके फायदे
  • Dwidwadash Yog: मार्च में सूर्य-मंगल के बीच बनेगा द्विद्वादश योग, तीन राशियों के जीवन में होगा उथल-पुथल
  • भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, क्या यह खरीद का सही समय है?
  • Astro Tips: शनि है कमज़ोर तो काले-नीले रंग के कपड़ों से बना या दूरी, जानें क्यों?

Latest Breaking News, Entertainment, Politics and World News

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • गैजेट
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2024
    • IPL 2023
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • गेमिंग
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.