कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को कौन नही जानता।अपने शो दि कपिल शर्मा से ख्याति प्राप्त कॉमेडी एक्टर सबके दिल में छाए हुए है।हर सिलेब्रिटी और स्टार कपिल की कॉमेडी का दीवाना है।अपने व्यंग मिज़ाज और जबरदस्त कॉंमेडी से कपिल शर्मा ने करोड़ो फैन्स बना लिए है। फिल्म...
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को कौन नही जानता।अपने शो दि कपिल शर्मा से ख्याति प्राप्त कॉमेडी एक्टर सबके दिल में छाए हुए है।हर सिलेब्रिटी और स्टार कपिल की कॉमेडी का दीवाना है।अपने व्यंग मिज़ाज और जबरदस्त कॉंमेडी से कपिल शर्मा ने करोड़ो फैन्स बना लिए है।
फिल्म Zwigato में डिलीवरी वॉय के किरदार में नज़र आए कपिल शर्मा
[caption id="attachment_32420" align="alignnone" width="720"]

credit: google[/caption]
कपिल शर्मा अपनी नयी फिल्म Zwigatoको लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है।17 मार्च को कॉमेडी किंग की फिल्म Zwigato बड़े पर्दे पर छाने वाली है।
नन्दिता दास द्वारा निर्देशित इस फिल्म मे कपिल शर्मा लीड एक्टर के रोल में नज़र आऐंगे।साथ ही बतौर एक्ट्रेस सहाना गोस्वामी फिल्म में दिखाई देगी।
Also Read:
Ananya Pandey: जब अनन्या पांडे ने लगाए ठुमके,तो जमकर गर्म हुआ माहौल,यहां देखे वीडियो
फिल्म में कपिल शर्मा डिलीवरी वॉय के किरदार में नज़र आऐंगे।फिल्म में कपिल शर्मा ने काफी उम्दा एक्टिंग की है,जिसे दर्शको द्वारा काफी सराहा जा रहा है।
फिल्म की कहानी के प्रारंभ में कपिल शर्मा कंपनी के मैनेजर के रुप में कार्यरत होते है,पर किसी कारणवश कपिल को अपनी नौकरी को गंवाना पड़ता है।
फिर कोई और दूसरी नौकरी न मिलने के कारण कपिल को अजीविका चलाने के लिए डिलीवरी वॉय की नौकरी को स्वीकारना पड़ता है।
Zwigato:कपिल ने बताया कितनी मुश्किल है डिलीवरी वॉय की जिदंगी
कपिल शर्मा अपनी फिल्म Zwigato की प्रमोशन के लिए काफी व्यस्त नज़र आ रहे है।इससे कपिल शर्मा मीडिया की सुर्खियों मे भी काफी बने हुए है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कपिल शर्मा बताते है कि उन्हे इस फिल्म के बाद पता चला कि डिलीवरी वॉय की जिदंगी इतनी भी आसान नही है।
[caption id="attachment_32432" align="alignnone" width="720"]

credit: google[/caption]
कपिल शर्मा दर्शको से प्रार्थना करते नज़र आए कि आप कृप्या डिलीवरी को परेशान न करें और न ही बेफिज़ूल शिकायतें करें,क्योकिं आपके शिकायत से किसी की नौकरी भी जा सकती है।
कपिल शर्मा बताते है कि इस फिल्म के बाद में डिलीवरी वॉय के असली संघर्ष को जान पाया हूं।साथ ही कपिल शर्मा ने सभी से फिल्म देखने की विनती भी की।
सिलेब्स औऱ फैन्स ने की कपिल की एक्टिंग की जमकर तारीफ
फिल्म के ट्रेलर को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।साथ ही ट्वीटर पर भी कपिल को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
फिल्म में कपिल की एक्टिंग को सराहा जा रहा है।इससे पहले कपिल शर्मा अपनी पहली फिल्म किस किस को प्यार करुँ में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके है।
https://twitter.com/AdnanSamiLive/status/1636498353210146817?s=20
कपिल शर्मा से फैन्स ने कहा कि सर आप बेहतरीन कॉमेडियन औऱ सिंगर के साथ साथ एक शानदार एक्टर भी है।
कपिल शर्मा की फिल्म फिलहाल ट्वीटर पर ट्रेंड कर रही है।कपिल शर्मा एक सामान्य डिलीवरी वॉय की कहानी औऱ उनके जीवन मे आने वाली परेशानियों के बारे में दर्शको को बताने वाले है।
अब देखना यह है कि क्या कपिल शर्मा की यह फिल्म Zwigato पहली फिल्म की तरह हिट होगी या फिर फिरंगी की तरह फ्लॉप हो जाएगी।
Also Read:
Taapsee Pannu Replies to Kangana Ranaut’s ‘Sasti Copy’ Comment, Said, “If She Is In Front of Me…”