आपने अपने आसपास या अपने घर के बड़ों को कई बार तांबे के बर्तन में पानी पीते देखा होगा। इसमें तांबे के गिलास और बोतल आदि शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धातु को इतना महत्व क्यों दिया जाता है? आयुर्वेद के अनुसार जब आप तांबे के बर्तन में पानी रखते हैं, तो ये आपके शरीर के तीनों दोषों (वात, पित्त और कफ) को संतुलित करता है। ये आपके पानी को सकारात्मक रूप से चार्ज करता है। आपके स्वास्थ्य के लिए इसके बहुत सारे लाभ हैं।

भारतीय संस्कृति में हम बचपन से ही अपने आसपास या अपने घर के बड़ों को कई बार तांबे के बर्तन में पानी पीते देखा होगा। इसमें तांबे के गिलास और बोतल आदि शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तांबे को इतना महत्व क्यों दिया जाता है? कुछ लोग कहते हैं कि तांबे के बर्तन मेें पानी का स्वाद बढ़ जाता है। आयुर्वेद के अनुसार जब आप तांबे के बर्तन में रखा पानी पीते हैं, तो ये आपके शरीर के तीनों दोषों (वात, पित्त और कफ) को संतुलित करता है। ये आपके पानी को सकारात्मक रूप से चार्ज करता है। जिसके आपकी सेहत के लिए बहुत सारे फायदें हैं।

माना जाता है कि तांबे में बैक्टीरिया को मारने वाले गुण होते हैं। जो आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है। तांबे के बर्तन का पानी पीना आपके पेट के संक्रमण, अल्सर या अपच के लिए एक अच्छा उपाय है। ये पानी आपके पेट के सभी हानिकारक बैक्टीरिया को साफ करता है। जो कि पाचन प्रक्रिया में सुधार करता है।
बहुत कम लोग जानते हैं कि तांबे के बर्तन का पानी पीने से शरीर से फेट यानि की चर्बी कम होती है। तांबे के बर्तन का पानी आपको जल्दी वजन कम करने में मदद करता है। तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से आपका डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। ये वजन घटाने में भी हेल्प करता है।
तांबे में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर में कैंसर होने के पीछे मुख्य कारण फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। तांबे के बर्तन का पानी पीना आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।
क्या आप जानते हैं कि तांबा शरीर के कामकाज के लिए बेहद जरूरी मिनरल में से एक है? तांबा कोशिका निर्माण में मदद करता है, शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। तांबे का पानी पीने से आपको एनीमिया को रोकने में मदद मिलती है।
तांबे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये इसे जोड़ों के दर्द के लिए एक बेहतरीन उपाय बनाता है। साथ ही तांबे का पानी हड्डियों को मजबूत बनाता है। गठिया रोग से बचाव के लिए तांबे के बर्तन में रखा पानी पिना चाहिए।
तांबा हृदय रोगों के विकास के जोखिम को कम करने में मदद करता है। तांबे का पानी पीने से आपको शरीर के ब्लड प्रेशर, हृदय गति और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ये हृदय में रक्त के फलोो में सुधार करता है और किसी भी हृदय रोग के जोखिम को रोकता है।
ये भी पढ़ें- Benefits of Saffron Water: केसर का पानी पीने से होते है ये अद्भूत फायदे, जानकर रह जाऐंगे आप दंग