World cancer day एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है जो कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। आज इस खास दिन के मौके पर हम बात करने वाले हैं उन बॉलीवुड सितारों की जो कैंसर से अपनी लड़ाई जीतने में असफल रहे।

Word cancer day एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस है जो कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 4 फरवरी को मनाया जाता है। आज इस खास दिन के मौके पर हम बात करने वाले हैं उन बॉलीवुड सितारों की जो कैंसर से अपनी लड़ाई जीतने में असफल रहे।
भारतीय सिनेमा ने पिछले कुछ वर्षों में अपने सबसे चहेते सितारों को इस गंभीर बीमारी के कारण खो दिया है। इस सूची में इरफान खान और ऋषि कपूर हैं, जिन्होंने अपने ऑन-स्क्रीन किरदारों को अपने शानदार अभिनय से अमर बना दिया। इसी तरह, बॉलीवुड में कई अन्य लोगों को भी इस जानलेवा बीमारी के ने हमसे दूर कर दिया।

अपने अभिनय के लिए देश ही नहीं दुनिया में पहचाने जाने वाले इरफान खान 29 अप्रैल, 2020 (बुधवार) को हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह गए। अभिनेता कई दिनों से कैंसर से लड़ रहे थे। कैंसर के एक दुर्लभ रूप - न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से दो वर्षों तक लड़ने के बाद प्रसिध्द अभिनेता इर फानखान दुनिया को अलविदा कह गए।

अनुभवी अभिनेता, ऋषि कपूर ल्यूकेमिया से पीड़ित थे। उन्हें कैंसर का पहली बार 2018 में पता चला था और उन्होनें अपनी इस बीमारी का खुलासा ट्विटर पर करते हुए लोगों अवगत कराया था। कुछ महीने पहले उन्हें सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 30 अप्रैल, 2020, गुरुवार को सुबह 8.45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता विनोद खन्ना ने 27 अप्रैल, 2017 को अंतिम सांस ली। उन्हें मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की माने तो वह कई सालों से एंडवांस ब्लड कैंसर से जूक्ष रहे थे।

फिरोज खान जिनका दूसरा नाम जुल्फिकार अली शाह खान था। वैल्कम मूवी में अपने फनी अंदाज से सबको हसाने वाले फिरोज खान 27 अप्रैल, 2009 को फेफड़े के कैंसर के कारण दुनिया को अलविदा कह गए। वह 69 वर्ष के थे।

दिग्गज अभिनेत्री नर्गिस दत्त की मृत्यु 1981 में बेटे संजय दत्त की पहली फिल्म 'रॉकी' से तीन दिन पहले पैंक्रियाज के कैंसर से हुई थी। नरगिस दत्त पुराने दौर की सबसे प्रचलित अभिनेत्रीओं में से एक थी। उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें आप पूरी दुनिया में याद किया जाता है।
यह भी जरूर पढ़ें- पानी समझ कर हैंड सैनिटाइज़र पी रहे हैं लोग, आप न करें ऐसी गलती-