डिजिटल ज़माने में कोई भी चीज़ छिपी नहीं रहती, खासकर जब बात हो भारत के क्रिकेट आइकॉन, विराट कोहली की। मंगलवार, 10 मार्च 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर कोहली की एक पोस्ट ने तहलका मचा दिया। फैन्स में ये चर्चा थी कि कोहली ने IPL 2026 से जुड़ा एक रील...

डिजिटल ज़माने में कोई भी चीज़ छिपी नहीं रहती, खासकर जब बात हो भारत के क्रिकेट आइकॉन, विराट कोहली की। मंगलवार, 10 मार्च 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर कोहली की एक पोस्ट ने तहलका मचा दिया। फैन्स में ये चर्चा थी कि कोहली ने IPL 2026 से जुड़ा एक रील पोस्ट किया और तुरंत डिलीट कर दिया।
यह हंगामा शुरू हुआ करीब 9:42 PM IST पर। कुछ फैन ने दावा किया कि उन्हें विराट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से नई रील का नोटिफिकेशन आया। जो लोग तुरंत क्लिक कर पाए, उन्होंने देखा कि रील में कोहली का ट्रेनिंग सेशन दिख रहा था और कैप्शन में IPL 2026 और उनकी टीम Royal Challengers Bengaluru (RCB) का जिक्र था।
लेकिन कुछ ही सेकेंड में रील गायब हो गई और स्क्रीन पर सिर्फ यह मैसेज दिखा – “This content is no longer available.”
फैन्स ने स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली, जिससे इस रील की पुष्टि हुई। हालांकि, कुछ ने कहा कि यह वीडियो फैन अकाउंट से एडिट किया गया था, लेकिन बाद में साबित हुआ कि यह सच में कोहली की रील थी। कहा जा रहा है कि वीडियो लगभग 62 सेकेंड लंबा था।
रील हटते ही X पर चर्चा का तूफ़ान उठ खड़ा हुआ। कुछ सेकेंड में ही ‘Kohli’ ट्रेंड करने लगा। फैन्स ने स्क्रीनशॉट शेयर किए, थ्योरीज़ बनाई और अनुमान लगाने लगे कि यह पोस्ट क्यों डिलीट किया गया। कुछ लोग इसे IPL 2026 का प्रमोशनल पोस्ट मान रहे थे, वहीं कई ने तकनीकी खराबी का हवाला दिया।
Did Virat Kohli really posted “IPL 2026 ⏳” reel and deleted it later? pic.twitter.com/qFlR180ppV
— ‘ (@viratkohli_un) March 10, 2026
कुछ समय बाद स्थिति साफ़ हुई जब कोहली ने वही रील अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिर से पोस्ट कर दी। फैन्स का मानना है कि रील पहले शायद तकनीकी कारणों से या कुछ एडिटिंग बदलाव के लिए हटाई गई थी। इसके बाद ज्यादातर अफवाहें शांत हो गईं।
यह पहली बार नहीं है जब विराट के सोशल मीडिया अकाउंट ने चर्चा बटोरी हो। साल की शुरुआत में भी उनके इंस्टाग्राम के सभी पोस्ट अचानक गायब हो गए थे। फैन्स में अफवाह उड़ी कि कोहली क्रिकेट से रिटायर हो सकते हैं, लेकिन बाद में यह सिर्फ़ एक सिस्टम ग़लती निकली।
Also Read - रील शूट के दौरान महिला ने इन्फ्लुएंसर अंजलि झा को दी नसीहत, वीडियो हुआ वायरल—सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस