• Latest
  • Trending
  • All
Viral Video आदिवासी युवक की उलटा लटकाकर बेरहमी से पिटाई

Viral Video: आदिवासी युवक की उलटा लटकाकर बेरहमी से पिटाई, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

February 15, 2024
ट्रंप ने PM मोदी से फ़ोन पर की 40 मिनट की बातचीत- दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर ज़ोर दिया

ट्रंप ने PM मोदी से फ़ोन पर की 40 मिनट की बातचीत- दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर ज़ोर दिया

April 15, 2026
RCB vs LSG

RCB vs LSG Preview IPL 2026: विराट कोहली आउट या इन? चिन्नास्वामी में रनों का महा-विस्फोट, देखें प्लेइंग 11

April 15, 2026
साउथ की नई मिस्ट्री हीरोइन

साउथ की नई मिस्ट्री हीरोइन: रश्मिका मंदांना या सई पल्लवी नहीं बल्कि यह है नई नेशनल क्रश… लगभग हर सुपरस्टार के साथ आने वाली है इनकी बिग बजट फिल्म

April 14, 2026
पूजा हेगडे

पूजा हेगडे: साउथ की glam queen का जलवा बरकरार… बैक टू बैक फिल्मों से फिर छाने को तैयार यह सुपरस्टार

April 14, 2026
Royal Enfield Flying Flea C6

Royal Enfield Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च – कीमत, रेंज, फीचर्स और पूरी जानकारी

April 14, 2026
IPL 2026 ऑरेंज कैप रेस: हेनरिक क्लासेन और अन्य टॉप बल्लेबाज़ों का शानदार प्रदर्शन

IPL 2026 ऑरेंज कैप रेस: हेनरिक क्लासेन और अन्य टॉप बल्लेबाज़ों का शानदार प्रदर्शन

April 14, 2026
Samrat Chaudhary

Bihar CM : बिहार के नए मुखिया होंगे ‘सम्राट’, NDA विधायक दल के नेता चुने गए चौधरी, कल शपथ ग्रहण समारोह

April 14, 2026
Garena Free Fire MAX के रिडीम कोड - 14 अप्रैल, 2026 के लिए

Free Fire MAX Redeem Codes 14 April 2026: आज के नए कोड से पाएं फ्री रिवॉर्ड्स और कॉस्मेटिक आइटम

April 14, 2026
Melania Epstein Kissing Video से मचा बवाल! Macron का नाम क्यों आया

Melania Epstein Kissing Viral Video ने मचा दी हलचल…Emmanuel Macron का हाथ? जानिए यह सच है या साजिश?

April 14, 2026
Mushroom Cultivation

Mushroom Cultivation : जंगलों के अलावा अब ग्रीनहाउस में हो सकेगी मशरूम की खेती, होगी तगड़ी कमाई

April 14, 2026
CSK vs KKR Dream11 Team Prediction Today

CSK vs KKR Dream11 Team Prediction Today: बेस्ट कैप्टन, वाइस-कैप्टन और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स

April 14, 2026
Cinnamon Tea

Cinnamon Tea : डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए किसी औषधीय जड़ी-बूटी से कम नहीं है दालचीनी, जानें इसके फ़ायदे

April 14, 2026
Wednesday, April 15, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
    • ट्रेंडिंग
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Viral Video

Viral Video: आदिवासी युवक की उलटा लटकाकर बेरहमी से पिटाई, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Mantu Singh by Mantu Singh
February 15, 2024
in Viral Video
Viral Video आदिवासी युवक की उलटा लटकाकर बेरहमी से पिटाई
2
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter

Viral Video: बैतूल के आदिवासी युवक आशीष परते जो कि बैतूल बांसपानी में खाना बनाने का काम करता है के साथ नग्न कर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग मिलकर आशीष को उलटा लटका कर उसके साथ मारपीट कर रहे हैैं। पीडि़त युवक की पुलिस में शिकायत के बात बैतूल थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आदिवासी युवक के साथ हुई मारपीट के इस मामले का वीडियो वायरल हो जाने की वजह से प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है।

प्रदेश कांग्र्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर पोस्ट करके इस घटना की निंदा की है और लिखा है कि बैतूल एक बार फिर से आदिवासी युवक की पिटाई की गई। उसे पूरे कपड़े उतारकर छत से उलटा लटकाकर और साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। उन्होंने गृहमंत्री का प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस्तीफा देने की मांग करते हुए भाजपा के शासन को जंगल राज करार दिया है।

मध्य प्रदेश के बैतूल में आदिवासी युवक की कपड़े उतरवाकर उल्टा लटकाकर बेरहमी से पिटाई!

मोदी जी “सबका साथ, सबका विकास” की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार में ही आदिवासियों पर ही ऐसा अमानवीय अत्याचार हो रहा है!

आखिर ये कब बंद होंगे?? दोषियों को कठोरतम दण्ड मिले! pic.twitter.com/i6Xh5EoS8T

— Rohit Kumar Mehraulia MLA (@KumarMehraulia) February 14, 2024

RelatedPosts

Melania Epstein Kissing Video से मचा बवाल! Macron का नाम क्यों आया

Melania Epstein Kissing Viral Video ने मचा दी हलचल…Emmanuel Macron का हाथ? जानिए यह सच है या साजिश?

April 14, 2026
MSU Vadodara Viral Video ‘धक धक करने लगा’ डांस पर बवाल, ABVP vs NSUI विवाद

मैं देशद्रोही हूँ? मैंने अश्लीलता फैलाई है? MSU वडोदरा वायरल वीडियो पर बवाल, ‘धक-धक करने लगा’ डांस के बाद ABVP vs NSUI विवाद, छात्रा रो पड़ी

April 14, 2026
अशोक खरात MMS सीक्रेट वीडियो

Ashok Kharat के वायरल सीक्रेट MMS वीडियो का बड़ा खुलासा ! नासिक-पुणे-शिर्डी में ED की ताबड़तोड़ कार्यवाही से मचा हड़कम्प

April 14, 2026
तानिया चटर्जी

तानिया चटर्जी: पब्लिसिटी या पर्सनालिटी? तानिया चटर्जी की बोल्ड लाइफ़, करोड़ो की कमाई और विवादों से भरी कहानी!!

April 13, 2026

पुलिस और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना लगभग 3 महीने पुरानी है। आशीष बैतूल के बांसपानी गांव में हलवाई का काम करता है। 15 नवंबर 2023 को दोपहर में एक युवक रीकेश उसके पास आया और उसने अपनी बाइक पर उसे पीछे बैठा लिया फिर और उसे उसने मित्र सोहराब के घर लेकर पहुंचा। जहां उसने घर के अंदर ले जाकर उसकी काफी पिटाई की। रीकेश के अन्य साथियों ने भी पिटाई की। पिटाई करने वाले सभी बदमाश जब उसे मारपीट कर रहे थे तो पीडि़त हलवाई से वह कहते नजर आए कि तू बहुत दादा बनता है और बिना हफ्ता दिए तू दुकान चला लेगा।

आदिवासी युवक के साथ हैवानियत करने वाले आरोपियों के घर चल गया बुलडोजर (Viral Video)

इसके बाद रीकेश और उसके साथी सोहराब ने काफी देर तक पीटते हुए रुपए की मांग की। बदमाशों ने पीडि़त युवक से यह भी कहा कि यदि उसे दुकान चलानी है तो रुपए देने होंगे यदि वह दुकान संचालित करने के लिए हफ्ता नहीं देगा तो उसे इसी तरह से पीटा जाएगा। आरोपी मारपीट करते वक्त वीडियो भी बना रहे थे जो की 3 महीने बाद वायरल हुआ। पीडि़त ने अपने परिजनों के साथ थाने पर जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

पीडि़त युवक ने बताया कि बदमाश गांव के आसपास गो तस्करी के काम में कई लोगों की मदद करते हैं और वाहनों को निकालने की एवज में उनसे हफ्ता वसूली करते हैं। रीकेश भी उनमें से एक है। बदमाशों को यह लगता था कि वह भी गो तस्करी वसूली का काम करता है इसी वजह से बैतूल बुलाकर उसके साथ सभी ने मारपीट की।

एक्शन में आया प्रशासन, अरोपी के घर पर चला बुलडोजर

बैतूल प्रशासन ने आदिवासी युवक को नंगा करके पीटने के मुख्य आरोपी के घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में बुधवार दोपहर को मुख्य आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाया गया। यह घटना करीब 3 महीने पुरानी है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। उत्पीडऩ की इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने ऐक्शन लिया है।

तहसीलदार अतुल श्रीवास्तव ने बताया- बुधवार को आजाद वार्ड में आरोपी चंट उर्फ सोहराब के मकान का अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बांसपानी गांव के निवासी 24 वर्षीय चाय विक्रेता आशीष परते ने मंगलवार देर शाम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि मुख्य आरोपी चांट उर्फ सोहराब हुसैन समेत छह से अधिक लोगों ने उसे बांधकर उलटा लटकाया और निर्वस्त्र कर पीटा।

Also Read: 16 फरवरी को किसानों का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, क्या कल बंद रहेंगे बैंक, दफ्तर?

Recent Posts

  • ट्रंप ने PM मोदी से फ़ोन पर की 40 मिनट की बातचीत- दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने पर ज़ोर दिया
  • RCB vs LSG Preview IPL 2026: विराट कोहली आउट या इन? चिन्नास्वामी में रनों का महा-विस्फोट, देखें प्लेइंग 11
  • साउथ की नई मिस्ट्री हीरोइन: रश्मिका मंदांना या सई पल्लवी नहीं बल्कि यह है नई नेशनल क्रश… लगभग हर सुपरस्टार के साथ आने वाली है इनकी बिग बजट फिल्म
  • पूजा हेगडे: साउथ की glam queen का जलवा बरकरार… बैक टू बैक फिल्मों से फिर छाने को तैयार यह सुपरस्टार
  • Royal Enfield Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक बाइक भारत में लॉन्च – कीमत, रेंज, फीचर्स और पूरी जानकारी

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
    • स्पोर्ट्स
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • अन्‍य
      • धार्मिक
      • हैल्‍थ
  • एग्रीकल्चर
  • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • सोने और चांदी के भाव
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
    • ट्रेंडिंग
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.