दिल्ली में एक महिला ने Rapido ऑटो चालक पर सफर के दौरान अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। महिला ने कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

दिल्ली में एक महिला ने Rapido के ऑटो चालक पर सफर के दौरान अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि चालक रास्ते में ऑटो चलाते समय हस्तमैथुन कर रहा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी राइड के दौरान ही Rapido की सेफ्टी टीम को देने के बावजूद कंपनी की ओर से कोई तुरंत कार्रवाई नहीं की गई।
महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसने रविवार रात करीब 8:48 बजे सफदरजंग से मॉडल टाउन जाने के लिए Rapido ऑटो बुक किया था। सफर के दौरान एक ट्रैफिक सिग्नल पर बाइक सवार एक महिला ने उसे इशारे से सावधान किया और बताया कि ऑटो चालक अपने मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो देख रहा था। जैसे ही बाइक सवार महिला ने टोका, चालक ने तुरंत मोबाइल रख दिया।
महिला ने बताया कि इसके बाद उसने महसूस किया कि चालक तेज-तेज सांस ले रहा था और ऑटो चलाते हुए अश्लील हरकत कर रहा था। उस समय उसकी मंजिल अभी करीब 30 मिनट दूर थी और रास्ता सुनसान हाईवे का था। ऐसे में उसने अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीच रास्ते उतरने या चालक का सामना करने के बजाय भीड़भाड़ वाले इलाके तक पहुंचने का फैसला किया।
सफर के दौरान महिला ने Rapido की सेफ्टी टीम से संपर्क किया और बताया कि वह खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उसने यह भी लिखा कि चालक मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा है। हालांकि, महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत पर कंपनी की ओर से तुरंत कोई जवाब नहीं मिला।
महिला के अनुसार, मंजिल पर पहुंचने के बाद जब उसने चालक से इस बारे में सवाल किया तो उसने आरोप से साफ इनकार नहीं किया। चालक ने कथित तौर पर कहा कि वह "छोटे कपड़े पहनी विदेशी महिलाओं के वीडियो" देख रहा था।
महिला ने सोशल मीडिया पोस्ट में उस बाइक सवार महिला का धन्यवाद भी किया, जिसने समय रहते उसे सावधान किया। उसने कहा कि अगर वह महिला उसे आगाह नहीं करती तो शायद उसे इस घटना का पता भी नहीं चलता।
महिला ने Rapido की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उसका कहना है कि चलती राइड के दौरान इस तरह की गंभीर शिकायत मिलने पर कंपनी को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी। खबर लिखे जाने तक Rapido की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।