बेंगलुरू: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए मेकअप आर्टिस्ट ने आरोप लगाया है कि उन्हें ज़ोमैटो डिलीवरी एक्जीक्यूटिव द्वारा देरी से खाने की डिलीवरी ऑर्डर पर बहस के बाद पीटा गया है, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होनें अपनी आपबीती सुनाई है।

बेंगलुरू: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए मेकअप आर्टिस्ट ने आरोप लगाया है कि उन्हें ज़ोमैटो डिलीवरी एक्जीक्यूटिव द्वारा देरी से खाने की डिलीवरी ऑर्डर पर बहस के बाद पीटा गया है, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होनें अपनी आपबीती सुनाई है।
यहां देखें वीडियो-
View this post on Instagram
पीडित महिला का नाम हितेशा चंद्राणी है, हितेशा वीडियो कह रही हैं कि उन्होंने 9 मार्च को 3.30 बजे एक खाने का ऑर्डर दियाथा। जिसे शाम 4.30 बजे तक दिया जाना था, लेकिन जब से उन्हें समय पर ऑर्डर नहीं मिला तो, उन्होनें आर्डर कैंसल करने का फैसला किया, हितेशा ने जब डिलिवरी बॉय से ये कहा कि ऑर्डर को कैंसिल करना है या कॉम्प्लीमेंट्री करना है और वह इसके कंफर्मेशन का इंतजार कर रही थीं, लेकिन इस बात पर डिलिवरी बॉय प्रतिक्रिया बहुत अलग थी। डिलीवरी वाय ऑर्डर वापस ले जाने का मना करने लगा और उन पर चिल्लाने लगा, काफी वहस के बाद डिलिवरी बॉय ने हितेशा के साथ मार पीट उनकी नाक में मुक्का मारा और लहुलुहान कर दिया।
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया हितेशा को सपोर्ट
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग हितेशा के सपोर्ट में आ रहे हैं साथ ही जोमेटो ओर सरकार द्वारा आरोपी को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
So guys this just happened to me yesterday
— Hitesha Chandranee (@HChandranee) March 10, 2021
Pls support me @zomato @zomatoin @viralbhayani77 @sagarmaheshwari @ATSBB @bbcnewsindia @narendramodi @cnnbrk @AltNews @NBCNews @itvnews @DgpKarnataka @TV9Telangana pic.twitter.com/TBso6N23k3
जोमैटो ने जारी किया बयान
कई लोगों द्वारा आवाज उठाए जाने के बाद जौमेटो ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया जारी करते हुए एक बयान जारी किया है जिसमें वीडियो का जवाब देते हुए जो ज़ोमेटो के आधिकारिक हैंडल से कहा गया कि "हाय हितेशा, हमें बोलने के लिए धन्यवाद, हम आपको विश्वास दिला सकते हैं कि यह वह अनुभव नहीं है जो हमारे डिलीवरी का है। हमारे स्थानीय प्रतिनिधि आवश्यक चिकित्सा देखभाल पर सहायता के साथ-साथ पुलिस जांच में आपकी सहायता करने के लिए शीघ्र ही आपसे संपर्क करेंगे। हम इस बात पर जोर नहीं दे सकते कि हम कितने खेद में हैं, बाकी हम आपको आश्वासन देते है कि हम भविष्य में होने वाली ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
