टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके नीरज चौपड़ा ने इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन हुए हैं। देश और दुनिया के लोग उनके जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात के बारे में जानने के लिए इक्छुक हैं। Times Now के साथ एक इंटरव्यू में, जब नीरज से पूछा गया कि उनकी महिला फैन्स उन पर इतना ध्यान दे रही हैं इस बारे में वे क्या सोचते हैं, नीरज ने इस सवाल पर कहा कि

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके नीरज चौपड़ा ने इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बन हुए हैं। देश और दुनिया के लोग उनके जीवन से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात के बारे में जानने के लिए इक्छुक हैं।
Times Now के साथ एक इंटरव्यू में, जब नीरज से पूछा गया कि उनकी महिला फैन्स उन पर इतना ध्यान दे रही हैं इस बारे में वे क्या सोचते हैं, नीरज ने इस सवाल पर कहा कि "यह अच्छा है लेकिन सच कहूं तो मैं अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।"
जब उनके पूछा गया कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड है, तो युवा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता ने कहा, कि "बाद में देखेंगे, अब मेरा ध्यान अपने खेल पर है। फिलहाल तो कोई नहीं है। यह बहुत अच्छा है कि मुझे इतना प्यार मिल रहा है। आने वाला साल एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप और फिर ओलंपिक की ओर ले जाने वाले अन्य टूर्नामेंटों के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए मैं अपने खेल पर ध्यान देना चाहता हूं।"
#Exclusive BIG REVELATION by Neeraj Chopra | Good news for girls!
— TIMES NOW (@TimesNow) August 10, 2021
No, I don't have any girlfriend. My only focus as of now is sports: #Olympics #Gold medalist #NeerajChopra, tells Navika Kumar. | #TokyoOlympics #NeerajOnTimesNowNavbharat pic.twitter.com/QRGvmVVeWT
2018 में उड़ी थी अफेयर की चर्चा

खबरों की माने तो नीरज चौपड़ा के अफेयर की चर्चा साल 2018 में काफी सुर्खियों पर थी कहा जाता है कि नीरज और पहलवान पहलवान विनेश फोगाट काफी करीब थे। हालांकि इन सभी खबरों को नीरज ने नकार दिया था इस बात को उन्होनें झूठी खबरों का नजरिया दिया था।