Vastu Tips : वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में किचन (kitchen) को घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। इसे सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र और मां अन्नपूर्णा का निवास स्थान कहा जाता है। यहीं से पूरे परिवार के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और भाग्य का संबंध जुड़ा...
Vastu Tips : वास्तु शास्त्र (
Vastu Shastra) में किचन (kitchen) को घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। इसे सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र और मां अन्नपूर्णा का निवास स्थान कहा जाता है। यहीं से पूरे परिवार के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और भाग्य का संबंध जुड़ा होता है। इसलिए किचन का साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना बेहद जरूरी है।
वास्तु के अनुसार, अगर रसोईघर में कुछ अशुभ चीजें रखी रहती हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, घर की बरकत कम होती है और परिवार के सदस्यों के बीच तनाव व झगड़े भी बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 4 चीजों के बारे में जिन्हें किचन में नहीं रखना चाहिए।
1. बासी रोटी (stale bread) या खराब भोजन
किचन में कभी भी बासी रोटी या सड़ा-गला खाना नहीं रखना चाहिए। यह न सिर्फ सेहत के लिए हानिकारक है बल्कि घर की सकारात्मक ऊर्जा को भी प्रभावित करता है। वास्तु मान्यता के अनुसार, ऐसा करना मां अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है। फ्रिज में भी लंबे समय तक खराब हो चुका भोजन रखने से बचें।
[caption id="attachment_74271" align="alignnone" width="1200"]

Stale bread in the kitchen[/caption]
2. टूटे या चटके बर्तन
टूटे-फूटे या दरार वाले बर्तन किचन में रखना अशुभ माना जाता है। इससे आर्थिक तंगी और धन हानि की संभावना बढ़ती है। साथ ही यह किचन की सुंदरता और ऊर्जा संतुलन को भी खराब करते हैं। ऐसे बर्तनों को तुरंत हटा देना चाहिए।
3. जंग लगे या टूटे औजार
किचन में जंग लगे चाकू, कैंची या टूटे औजार रखना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इससे घर का माहौल खराब रहता है और परिवार में विवाद बढ़ सकते हैं। हमेशा साफ, सही और धारदार उपकरण ही इस्तेमाल करें।
4. कूड़ा-कचरा और गंदगी
किचन में कूड़ेदान भरकर रखना या गंदगी फैलाना बेहद अशुभ माना जाता है। इससे मां अन्नपूर्णा की कृपा नहीं मिलती और धन-धान्य की कमी हो सकती है। रोज रात को सोने से पहले किचन साफ करें और कचरा बाहर फेंकें।
सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने करें ये काम
अगर घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखनी है तो किचन को हमेशा स्वच्छ, व्यवस्थित और वास्तु नियमों के अनुसार रखें। छोटी-छोटी सावधानियां बड़े बदलाव ला सकती हैं।