News Agency ANI के अनुसार, टीवी अभिनेत्री Tunisha Sharma की कथित आत्महत्या के मुख्य आरोपी Sheezan Khan ने पुलिस को बताया, "श्रद्धा वाल्कर की जघन्य हत्या के बाद देश में जो माहौल बना उससे वह इतना परेशान थे कि उन्होने Tunisha के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर...

Sheezan Khan ने कहा है कि Tunisha Sharma ने पहले भी ब्रेकअप के बाद सुसाइड की कोशिश की थी। पुलिस सूत्रों ने शेजान के हवाले से कहा, "तुनिषा ने हाल ही में अपनी मौत से कुछ दिन पहले आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय मैंने उसे बचाया और तुनिषा की मां को उसका विशेष ध्यान रखने के लिए कहा।"
तुनिषा शर्मा की माँ ने आरोप लगाया है कि Tunisha के को-स्टार Sheezan Khan के द्वारा उनके साथ 'धोखा और इस्तेमाल' किया गया था।
तुनिषा की मां द्वारा, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कल Sheezan Khan को गिरफ्तार किया गया था। FIR के अनुसार, दोनों अभिनेता, जो साथ में थे, 15 दिन पहले अलग हो गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इस वजह से तुनिषा परेशान हो गई और ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हो गई।
एक वीडियो संदेश में तुनिषा की माँ वनिता जी ने आरोप लगाया कि शीजान ने 20 वर्षीय अभिनेता से शादी करने का वादा किया था, लेकिन फिर उससे रिश्ता तोड़ लिया। "किसी अन्य महिला के साथ संबंध होने के बावजूद, उसने तुनिशा के साथ संबंध बनाए रखा। उसने तीन-चार महीने तक उसका इस्तेमाल किया। मैं सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि शीजान को सजा मिलनी चाहिए, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। मैंने अपना बच्चा खो दिया है।'
20 वर्षीय अभिनेता Tunisha Sharma, 24 दिसंबर को शूटिंग के दौरान चाय के ब्रेक के बाद वॉशरूम में लटकी हुई पायी गयी थी; वालीव पुलिस ने कहा कि जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो उन्हें दरवाजा तोड़ना पड़ा। जिस दिन उसकी मृत्यु हुई, उस दिन कथित तौर पर तुनिषा और शीज़ान ने एक साथ दोपहर का भोजन भी किया था।
मुंबई की वसई अदालत ने रविवार को Sheezan Khan को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने तुनिशा और शीजान दोनों के मोबाइल फोन फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं, ताकि दोनों के बीच हुई कॉल और चैट को फिर से समझा जा सके कि दोनों के बीच क्या हुआ था।