सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो मुंबई के पेडर रोड का है जिसमें एक पत्नि ने अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया और बीच रोड पर हंगामा शुरू कर दिया।

पेडर रोड पर हुई इस घटना से काफी ट्रैफिक जाम जिससे ट्रैफिक पुलिस ने महिला पर चालान जारी कर दिया। हालांकि, कोई आपराधिक अपराध दर्ज नहीं किया गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, पुलिस सूत्रों ने कहा कि महिला पेडर रोड पर अपने पति का पीछा कर रही थी। कथित तौर पर महिला के पति की कार में दूसरी महिला के साथ थे जिससे यह हंगामा शुरू हुआ।

खबरों की माने तो महिला के पति का अफेयर चल रहा है, और वह उसकी कार का पीछा कर रही थी। इसी के चलते वह अपने वाहन से बाहर निकली और पति को बाहर आने के लिए चिल्लाया। वह वाहन के बोनट पर भी चढ़ गया। जब शख्स ने कार से बाहर कदम रखा, दोनो के बीच हाथपाई भी हुई।

यहां देखें वीडियो-

घटनास्थल पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने हस्तक्षेप किया और तीनों लोगों और दोनों वाहनों को गामदेवी पुलिस स्टेशन पहुंचाया।

“यह घटना रविवार शाम को हुई।” प्रवीण पड़वाल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) ने घटना को लेकर कहा कि- हमने यातायात में बाधा डालने के लिए महिला के लिए चालान जारी किया है।

यह भी जरूर पढ़े- “कुछ डॉक्टर ऐसे भी” कोरोना मरीज के शव को ट्रैक्टर से पहुँचाया शमशान घाट सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो