देशभर के पुलिसकर्मी कोरोना महामारी के बीच नायक बनकर सामने आ रहे हैं। साथ ही बेहद कठिन परिस्थितियों में लोगों की मदद करने के लिए अथक प्रयास करते नजह आ रहे हैं।

हाल ही में सोशल मीडियो पर टैंड हुए एक वीडियो में उत्तर प्रदेश के एक पुलिसकर्मी ने एलपीजी सिलेंडर में आग लगने के बाद स्थिति को संभालने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। ट्विटर पर साझा किेये गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पुलिस कठिन परिस्थितियों में क्या कर सकती है।

एसपी राहुल श्रीवास्तव द्वारा साझा किए गए एक ट्वीट में बताया गया है कि कैसे एक पुजारी के घर में सिलेंडर में आग लग गई। कांस्टेबल योगेंद्र राठी स्थिति को नियंत्रित करने और उन्‍हें बचाने के लिए काम में जुट गए।

यहां देखें वीडियो-

श्रीवास्तव ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “उनके (राठी के) अदम्य साहस ने एक पुजारी की झोपड़ी को आग में जलने से बचा लिया।”

सोशल मीडिया पर साझा किये गए इस वीडियो की बहुत लोगों ने प्रशंसा की-

यह भी जरूर पढ़े- हैप्पी बर्थडे सोनू सूद: ट्वीटर पर छाया रियल हीरो, फैन्स ने किया अलग अंदाज में विश