इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जो यह साफ दर्शाता है कि 21वीं सदी में भी हमारा देश हजारों साल पीछे है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में यह युवती को प्रेम-प्रसंग के चलते उसके पति ने बहुत ही शर्मनाक सजा दी। इस सजा में युवती द्वारा अपने पति को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया है। यह घटना मध्‍यप्रदेश के झाबुआ के आदिवासी गांव बहुल की है।

अब तक जानकारी के अनुसार पीडि़ता के पति को शक था कि उसका प्रेम सबंध किसी और के साथ चल रहा है। परिवार के लोगों ने इसी शंका के आधार पर पीडि़ता को यह अमानवीय सजा सुनाई।

यहां देखें वीडियो-

स्‍थानीय थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने घटना के बारे में बताया कि युवती के बयान के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उन्‍होनें कहा कि यह झाबुआ में यह पहला मामला नहीं है। बीते डेढ़ महीने में ऐसा दूसरा मामला सामने आया है। हैरान की बात यह है कि किसी ने भी महिला के साथ हो रहे दुर्व्‍यवहार को रोकने की कोशिश नही की। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लिया।

यह भी जरूर पढ़े- वायरल वीडियो: यूपी पुलिसकर्मी ने जान जोखिम में डालकर बुझाई सिलेंडर में लगी आग