बाढ़ हो या दुश्‍मन देश से जंग भारतीय सैनिको ने हमेशा से ही अपनी जान पर खेलकर अपना फर्ज पूरा किया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय सेना का एक वीडियो सामने आया जिसे देखकर आपको इंडियन आर्मी पर हमेशा की तरह ही गर्व महसूस होगा।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 41 वीं बटालियन ने संकट में नागरिकों की मदद करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।

ITBP के जवानों ने शनिवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के एक दूरदराज के गांव से एक घायल महिला को स्ट्रेचर पर ले जाकर 15 घंटे तक 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा की तय की। जवानों के प्रयासों का वीडियो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, उन्हें महिला को सुरक्षित रूप से ले जाने के दौरान बाढ़ वाले नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों को पार करता हुआ दिखाता है।

यहां देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर सेना के जवानों की यह वीडियो देख लोगों ने काफी तारीफ की और व्‍यापक रूप से इस वीडियो को शेयर किया।

खबरों के अनुसार घायल महिला की हालात अब पहले से ठीक है और उनका इलाज चल रहा है।

यह भी जरूर पढ़े- भारत के युवाओं लिए खतरा, सामने आए बेरोजगारी के हैरान कर देने वाले आकड़ें