पुलिस की बर्बरता का एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया जिसमें दिल्‍ली पुलिस के जवानों को एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि यह घटना कुछ दिन पहले दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में हुई थी। कहा जा रहा है कि पुलिस ने एक नशीली दवा-रोधी अभियान चलाया है और ड्रग पेडलर्स की तलाश की जा रही है जो इलाके में सक्रिय हैं।  और उसी को लेकर इस युवक की पिटाई हुई लेकिन, अत्यधिक बुरे तरीके से मारने पर पुलिस पर काफी सवाल उठ रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अक्‍तर ने इस वीडियो को शेयर कर अपनी भावना व्‍यक्‍त की और CPDelhi को टैग करते हुए लिखा-क्यों?? इस तरह से बच्चे को पीटने से आपको क्या खुशी मिल सकती है ?? कृपया इस घटना पर गौर करें@CPDelhi

यहां देखे वीडियो-

यह भी जरूर पढ़े- 16 वर्षीय जिया खान के साथ महेश भट्ट का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल