बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला में एक लड़के को डूबने से बचाया। लड़का नहा रहा था और पानी की धार अचानक बढ़ गई।

जिसका एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है। अधिकारियों ने कहा कि जब पानी का स्तर अचानक बढ़ गया तो लड़का नहा रहा था और वह फस गया। वीडियो में एक अधिकारी को लड़के को अपनी पीठ पर नदी से बाहर निकलता हुआ दिखाई देगा।

यहां देखें वीडियो-

वीडियो को ऑनलाइन काफी देखा जा रहा है। वहीं लोग इसकी तारीफ करते हुए कह रहे है कि ऐसा कोई काम नहीं जो बीएसएफ के जवान कर पाएं।

बच्‍चे को बचाने वाले जवान का नाम एसएचओ शीरी है, यह एक ज्‍वाइंट आपरेशन था जिसमें बीएसएफ और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने साथ में काम करके इसको अंजाम दिया।

यह भी जरूर पढ़े- रूस के राष्ट्रपति पुतिन का ऐलान: कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, उनकी बेटी को लगा पहला टीका