जात पात और हिन्‍दू, मुस्लिम मे बटा हमारा देश 21 वी सदी में भी जातिवाद और भेदभाव जेसी भयंकर बीमारियो लड़ रहा है। जातिवाद की घटना पर आधारित बीते कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने सबको भयभीत करके रख दिया है।

गाजियाबाद के डासना कस्‍बे से आये इस वीडियो में एक मुस्लिम लडके जिसका नाम आसिफ है को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्‍योंकि उसने एक मंदिर की टंकी से पानी पीने की कोशिश की। आसिफ की इस कोशिश के बाद एक शख्‍स ने आसिफ और उसका पिता का नाम पूछा और मारना शुरू कर दिया।

घटना का संज्ञान लेते हुए, गाजियबाद पुलिस ने इस पर कार्यवाही की है, आसिफ को मारने वाले आरोपी की पहचान श्रृंगी नंदन यादव के रूप में हुई जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

पीडि़त आसिफ के पिता ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है जब मुस्लिम लोगों को मंदिर जाने पर सजा दी गई है बल्कि बहुत समय से मंदिर जाने या मंदिर का सामान उपयोग करने पर लोगों को रोका जा चुका है, मीडिया से बातचीत करते हुए आसिफ के पिता पूछा कि पानी का क्‍या धर्म होता है।  

यह भी जरूर पढ़ें-#SorrySheru: कुत्‍तों को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने उठाई आवाज, जानिए क्‍या है पूरा मामला-