महाराष्‍ट्र की राजधानी मुबंई से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है, रविवार को आयी इस घटना में एक 68 वर्षीय सब्‍जी विक्रेताको 30 से अधिक कुत्‍तों का रेप करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार हुए सब्जी विक्रेता का नाम अहमद शाह है, अहमद शाह के कुछ वीडियो वायरल होने पर ये कदम उठाया गया है। विजय मोहनानी, जिन्होंने अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी, विजय ने सभी फीडरों से जानवरों को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है। विजय पेडर रोड स्थित एक एनजीओ बॉम्बे एनिमल राइट्स चलाते हैं और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विजय की शिकायत के अनुसार जुहू इलाके में सब्जी बेचने वाले अहमद शाह कुत्तों और बिल्लियों को देर रात तक मांस देकर फुसलाते थे और उनका बलात्कार करते थे। उन्‍हें अंधेरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सबूतों के आधार पर बताया कि अहमद 30 से अधिक आवारा कुत्तों के साथ बलात्कार कर चुके हैं।

यह भयावह घटना न केवल पशु सुरक्षा से समझौता करती है, बल्कि सब्जी विक्रेता अहमद की छिपी हुई मानसिक स्थिति पर भी सवाल उठाती है। इस खबर के तुरंत बाद, netizens सोशल मीडिया पर  #SorrySheru ट्रैंड चलाकर जमकर आवाज उठा रहे हैं।

यह भी जरूर पढ़ें-आलिया भट्ट वर्थडे स्‍पेशल: रणबीर कपूर से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया के रह चुके हैं ये 4 बॉयफ्रेंड