उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिस पर लोग कई सवाल उठा रहे हैं। साथ ही लोग इस घटना को अमानवीय बता रहे हैं, इस वीडियो में सीतापुर पुलिस के उप निरीक्षक विशुन कुमार शर्मा एक आदमी को बीच सड़क पर बेरहमी से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।  

यहां देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर जब एक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए सीतापुर पुलिस से जबाव मांगा तो जबाव में ने बयान देते हुए लिखा “पुलिस ने उक्त प्रकरण में क्षेत्राधिकारी मिश्रित को जाँच एव आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।”

पहले भी आ चुकी ऐसी ही कई घटनाएं

उत्‍तर प्रदेश से आयी ये पहली घटना नहीं है जिसने उत्‍तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। पहले भी ऐसी कई घटनाएं आ चुकी हैं जिनमे यूपी पुलिस की बर्बरता दिखाई  दी और देश की आम जनता ने उन पर उंगली उठाई।

यह भी जरूर पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने लगवाया कोरोना वैक्‍सीन का पहला डोज, वीडियो शेयर कर युवाओं से की अपील