उत्‍तपद्रेश के हाथरस से एक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। नीचे आप वीडियो में हाथरस के नौजरपुर गांव में एक लड़की को रोते हुए देखगें जो लोगों से न्‍याय की गुहार लगाते हुए दिखाई दे रही है। दरहसल इस लड़की के पिता को उनकी बेटी को परेशान करने और छेड़छाड के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी ने लड़की के पिता को गोली  मार दी।

यहां देखें वीडियो-

रिपोर्टों के अनुसार,  लडकी के पिता अमरीश शर्मा की हत्या दूसरे व्यक्ति गौरव शर्मा उर्फ गोलू ने की है, जिसके खिलाफ पूर्व में जुलाई 2018 में सासनी के एक गांव में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के बाद, शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जो एक महीने के बाद जमानत पर फिर से बाहर आया और फिर फिर कई क्राइम को अंजाम देता रहा।

घटना पर ध्‍यान देते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के भी निर्देश दिए हैं।

मामले में एएनआई के नवीनतम अपडेट के अनुसार, हाथरस पुलिस ने हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस ने कहा कि उन्होंने सतर्कता बरतने के बाद एक जांच शुरू की और अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।

यह भी जरूर पढ़ें-उत्‍तर प्रदेश: सीतापुर पुलिस ने मनावता को किया शर्मसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो