यूपी: आगरा के गांव जखा से आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक प्रेमी जोड़े को अवैध संबंध रखने के आरोप में सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जा रहा है। वीडियो में स्थानीय लोगों को जोड़े के चेहरे को काला करते हुए, उन्हें जूते से माला पहनाते हुए और उन्हें पीटते हुए देखा जा सकता है। मानवता को शर्मसार करने वाला यह वीडियो उत्‍तरप्रदेश के पिछड़े इलाकों की दुर्दशा साफ व्‍यक्‍त करता है।

यहां देखें वीडियो-

यूपी पुलिस ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीडियो मिली जानकारी के बाद घटना में शामिल 3 आरोपीओं को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जारी है।

दुखत बात यह है कि ऐसी ही घटनाएं यूपी के इलाकों में पहले भी देखी जा चुकी हैं जिनमें युवाओं के प्रेम संबंध रखने पर उनके साथ क्रूरता की गई है।

यह भी जरूर पढ़ें-5 करोड़ रूपये में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने के लिए तैयार है ये शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार-