पुदुचेरी के आर्यनकुप्‍पम गांव में रहने वाले वाले एक 43 वर्षीय व्यक्ति को प्रधानमंत्री के बारे में गलत फेसबुक पोस्ट करने के लिए गिरफ्तार किया गया है जिसमें उसने कहा कि वह “पीएम नरेंद्र मोदी को मारने के लिए तैयार है अगर कोई व्‍यक्ति उसे 5 करोड़ रूपये की राशि प्रदान करता है तो” पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि आरोपी की पहचान सत्यनंदम नाम के एक रियल एस्टेट कारोबारी के रूप में हुई है। उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है और स्थानीय अदालत में पेश किया गया है।

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज-

इस घटना में गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गये हैं। सत्‍यनंदम नाम के इस व्‍यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 505 के तहत अपराधों को बढ़ावा देने के, सार्वजनिक रूप से हिंसा फैलाने के केस में गिरफ्तार किया गया है।  

पेशे से कारोबारी है आरोपी

आरोपी सत्‍यनंदम की पहचान एक कारोबारी के रूप में हुई है, वह एक आर्यनकुप्‍पम गांव का रहने वाला है आरोपी एक एस्‍टेट कारोबारी है कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे न्‍यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी जरूर पढ़ें-Bollywood Quiz: बॉलीवुड के फैन हैं तो आपके लिए ही बना हैं सिनेमा के इतिहास से जुड़ा हुआ ये शानदार क्विज-