एक बार फिर से बिंदास बोलने बाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ट्रैंडिंग में हैं। लेकिन इस बार वजह कुछ और है, कुछ दिनों पहले कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत के केस में आवाज उठाई थी। तो लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की थी। लेकिन हाल ही में दिए एक बयान में कंगना को काफी ट्रोल किया जा रहा है। चल निकल कंगना रनौत ट्वीटर पर नम्‍बर 1 ट्रेंड कर रहा है।

इसके पीछे की वजह कंगना का हाल ही में दिया हुआ बयान है अपने बयान में उन्‍होनें अभिनेता गुरुवार को मुंबई को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) से तुलना करके एक और विवाद पैदा कर दिया और कहा कि शिवसेना नेता संजय राउत उन्‍हें खुलेआम धमकी दे रहे हैं। लाखों लोगों की जान मुंबई की पाकिस्‍तान से तुलना करने वाली बात शायद लोगों को पसंद नहीं आयी और लोग उन्‍हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं।

इस बयान के तुरंत बाद ही #कंगना_रनौत_चल_निकल ट्वीटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है। लोग उनके इस बयान से काफी नराज हैं और सोशल मीडिया पर उन्‍हें काफी ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी जरूर पढ़े- दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के जन्मदिन पर उनके चाहने वालों ने इस खास अंदाज में किया विश