दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के चाहने वाले और उनका परिवार उन्‍हें उनके 68th जन्‍मदिन पर पर याद कर रहा है। ऋषि की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने परिवार के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं।

रिद्धिमा ने कहा कि वह अभी भी अपने पिता की मौत पर दिल से टूटी हुई हैं लेकिन वह हमेशा अपने ’टूटे दिल’ में उन्‍हें जिंदा रखेंगी। ” उन्‍होनें कहा जब आप किसी को खो देते हैं, तो आप जीवित नहीं रह सकते-आपका दिल बुरी तरह टूट जाएगा! लेकिन मुझे पता है कि आप इस टूटे हुए दिल में रह रहे हैं और हमेशा के लिए रहेंगे! मुझे पता है कि आप हम सभी को देख रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम आपके द्वारा बताए गए रास्‍तों पर चल रहे हैं! मैं आपको हर दिन याद करती हूं और हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी! आपको आज और हमेशा – जन्मदिन की शुभकामनाएं।

बॉलीवुड की जानमानी हस्‍ती ऋषि ने 29 अप्रैल को अंतिम सांस ली। वह कैंसर से पीड़ित थे। देश परिवार अक्सर उन्‍हें याद करने के लिए अभिनेता की पुरानी तस्वीरें साझा करता है। हाल ही में, उनकी पत्‍नी नीतू ने इंस्टाग्राम पर एक सकारात्मक नोट साझा किया था, जिसमें लोगों से अपने प्रियजनों का सम्मान करने का आग्रह किया।

सोशल मीडिया पर सभी लोग दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को याद कर रहें हैं और उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई दे रहें हैं।

यह भी जरूर पढ़े- सुशांत सिंह केस: ड्रग मामले में रिया के घर छापेमारी, एनसीबी ने सैमुअल मिरांडा को लिया हिरासत में