कल Holi हैं और होली रंगों का अद्भुत त्यौहार हैं। बिना रंगों के होली के त्यौहार का कोई आनंद नहीं। लेकिन आज कल के केमिकल युक्त रंगो के कारण लोग Holi के गुलाल और रंगों से दूरी बनाना पसंद करते हैं।
ताकि उन रंगों का आपकी त्वचा पर कोई घातक प्रभाव ना हो। लेकिन अब लोगों की इस चिंता को दूर करने के लिए नए नए उपाय निकाले जा रहे हैं। मध्यप्रदेश मे अब गाय के गोबर से बनेंगे हर्बल गुलाल।
इस Holi गाय के गोबर से बन रहे हर्बल गुलाल
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्थित सबसे बड़ी गौशाला में इस बार होली के नए हर्बल रंग बनाने के लिए एक खास प्रयोग हो रहा हैं।

credit: google
जी हाँ, ग्वालियर की गौशाला में गोबर की भस्म का प्रयोग करके Holi के हर्बल गुलाल बनाए जा रहे हैं।ये गुलाल पूरी तरह प्राकृतिक हैं और इसका कोई भी बुरा प्रभाव शरीर या त्वचा पर नहीं होगा।
Holi ऐसे बनेंगे गोबर की भस्म से गुलाल

credit: google
मध्यप्रदेश के ग्वालियर की सबसे बड़ी गोशाला में बनने जा रहे इस ख़ास तरह के गुलाल को बनाने के लिए पहले गाय के गोबर की भस्म तैयार करके उसे छाना जाएगा।
उसके बाद प्राकृतिक रंग बिरंगे और सुगंधित फ़ूलों को इनमे मिलाया जाएगा। गोबर की भस्म और प्राकृतिक फ़ूलों के मिश्रण से बनने वाले ये हर्बल गुलाल लोगों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
इस बात की जानकारी आदर्श गौशाला में ये खास हर्बल गुलाल बनाने वाली ममता सिंह ने दी हैं। इसके अलावा गौशाला में हल्दी और पलाश के फ़ूलों से भी हर्बल रंग तैयार किए जाता रहे हैं।
लोगों को पसंद आ रहे ये खास हर्बल गुलाल
गोबर से बनने वाले इस हर्बल गुलाल को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं। लोगों ने इस गुलाल के बनने में काफी रुचि दिखाई हैं। लोग काफी उत्सुक हैं कि आखिर गाय के गोबर से गुलाल कैसे बन सकता हैं।

credit: google
इसी लिए लोग खुद गौशाला जाकर हर्बल गुलाल बनते देख रहे हैं। इसकी डिमांड काफी बढ़ चुकी हैं।
Also read: Keep Your Car/Bike Safe During Holi







