• Latest
  • Trending
  • All

रंगकर्मी और प्रेस फोटोग्राफर ताजनूर खान का अचानक निधन, पत्रकारों और रंगकर्मियों में शोक की लहर

November 25, 2022
Realme P4 Lite 5G

Realme P4 Lite 5G: ₹12,999 में 7000mAh बैटरी का ‘पावरहाउस’ लॉन्च, जानें क्या है खास

March 19, 2026
Mukesh Malhotra

MP News: मुकेश मल्होत्रा ​​की विधायकी बरकरार, वोट देने से रहेंगे वंचित, SC ने हाई कोर्ट का फैसला पलटा

March 19, 2026
जामा मस्जिद के पास भीड़भाड़ में हुई चोरी की कोशिश: वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

जामा मस्जिद के पास भीड़भाड़ में हुई चोरी की कोशिश: वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम

March 19, 2026
Attack on Oil Refinery in Saudi Arabia

Middle-East War: ईरान का सऊदी अरब में तेल रिफाइनरी पर हमला, UAE और कतर के तेल और गैस संयंत्रों को भी निशाना बनाया

March 19, 2026
Nora Fatehi Song

Nora Fatehi के गाने पर ‘डिजिटल स्ट्राइक’: अश्लील बोल पर भड़की सरकार, ‘सरके चुनर’ बैन!

March 19, 2026
IPL 2026 Tickets

IPL 2026 Tickets : कब, कहां और कैसे मिलेगा कंफर्म टिकट? जाने कीमत से लेकर बुकिंग का पूरा सिस्टम

March 19, 2026
Kitchen Tips

Kitchen Tips: अगर रसोई में जूते-चप्पल पहनने की करते हैं भूल तो छिन सकती है सुख-शांति, जानें क्यों?

March 19, 2026
Vastu Tips

Vastu Tips: अगर आप भी चकला-बेलन से जुड़ीं ये गलतियां करते हैं तो जाएं सावधान, वरना पड़ सकता है भारी

March 19, 2026
मध्य प्रदेश सरकार में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पद

मध्य प्रदेश सरकार में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पद, 12वीं पास के लिए शानदार अवसर

March 19, 2026
Stock Market

Stock Market में हाहाकार; Sensex 2,000 अंक टूटा, Nifty भी 650 अंक गिरा

March 19, 2026
New Income Tax Rules 2026

New Income Tax Rules 2026: 1 अप्रैल से टैक्स सिस्टम में होंगे बड़े बदलाव, जानिए आपकी कमाई पर कैसे होगा असर?

March 19, 2026
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटन्स के साथ एक नई शुरुआत

T20 वर्ल्ड कप की निराशा से IPL 2026 में जोस बटलर की नई शुरुआत, गुजरात टाइटन्स के साथ

March 19, 2026
Thursday, March 19, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

रंगकर्मी और प्रेस फोटोग्राफर ताजनूर खान का अचानक निधन, पत्रकारों और रंगकर्मियों में शोक की लहर

Dhananjay by Dhananjay
November 25, 2022
in Top News
0
VIEWS
whatsappShare on FacebookShare on Twitter
क्या पता कब मौत का पैगाम आ जाए।
कब जिंदगी की आखिरी शाम हो जाए। 
मैं तो ढूंढता रहता हूं ऐसे मौकों को दोस्तों। 
कि मेरी जिंदगी किसी को हंसाने के काम आ जाए।।

प्रेस फोटोग्राफर और रंगकर्मी ताजनूर खान पर ये पंक्तियां बिल्कुल सटीक बैठ रही हैं। यारों के यार और हमेशा सबसे हंसकर मिलने वाले ताजनूर खान पिछले 5 दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और बैरागढ़ स्थित चिरायु कोविड केयर हॉस्पिटल में एडमिट थे। लगातार सीने में दर्द सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें चिरायु में एडमिट कराया गया था, लेकिन मंगलवार शाम अचानक ताजनूर की तबियत बिगड़ी और शाम 6.30 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। 


इसके बाद सोशल मीडिया पर जैसे ही उनके निधन की खबर वायरल हुई। उनको जानने वाला हर व्यक्ति हैरान रह गया। उनके चले जाने की खबर पर लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे थे और एक दूसरे से फोन पर ताजनूर की खैरियत पूछ रहे थे। लगभग 6 दिन पहले ही ताजनूर खान ने वरिष्ठ रंगकर्मी हमीदउल्ला मामू के एक कार्यक्रम की कवरेज की थी। इस दौरान वे सबसे हंसी खुशी मिले थे, लेकिन अचानक ही ताजनूर के निधन की खबर ने सबको हैरानी में डाल दिया। 

चले गए ताज भाई : 
इस खबर की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पत्रकार आरिफ मिर्जा ने अपनी वॉल पर अपने चर्चित कॉलम सूरमा की फेंक की एक पुराने खबर शेयर करते हुए लिखा कि

” चले गए ताज भाई

RelatedPosts

Attack on Oil Refinery in Saudi Arabia

Middle-East War: ईरान का सऊदी अरब में तेल रिफाइनरी पर हमला, UAE और कतर के तेल और गैस संयंत्रों को भी निशाना बनाया

March 19, 2026
Trump

NATO देश ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने को तैयार नहीं, ट्रंप बोले- अब हमें किसी की ज़रूरत नहीं

March 17, 2026
Pakistan Conducts Airstrike

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान में की एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

March 17, 2026
sadhvi-prem-baisa

साध्वी प्रेम बाईसा वायरल बैडरूम MMS वीडियो: साध्वी प्रेम बाईसा कौन थीं और CCTV फुटेज में क्या कैद हुआ? जानिए पूरी कहानी

March 17, 2026
ताजनूर ये किस मोड़ पे तुम्हें बिछड़ने की सूझी…
तुमसे यूं मुलाकातें बहुत मुक्तसर हुईं…मैं तुम्हारे खुश अखलाक का कायल रहा। मैंने तुम्हारे किरदार पे लिखा भी था। कितने खुश हुए थे तुम। कितने प्यारे लफ़्ज़ों में तुमने शुक्रिया अदा किया था। तीन चार दिन से सीने में दर्द के चलते चिरायु में भर्ती थे। आज शाम कार्डियक अरेस्ट से उनका इन्तकाल हुआ। पता चला है कि कोरोना काल मे ताज भाई किसी अखबार में भी नहीं थे। पुराने संस्थान ने उनका कुछ पैसा भी रोक रखा था। माली हालत खराब चल रही थी उनकी। अल्लाह तुम्हारे दरजात बुलंद करे। आमीन…”

आरिफ मिर्जा की इस पोस्ट के शेयर होने के बाद ही पत्रकाराें तक ताजनूर के अचानक चले जाने की यह खबर पहुंची। कई पत्रकारों ने ताजनूर के साथ अपने पुराने किस्से शेयर किए। वहीं कई पत्रकार तो इस खबर पर यकीन ही नहीं कर पा रहे थे।

एक साल से नहीं मिला था वेतन :
कोरोना काल के बाद से ही बेरोजगार ताजनूर की उनके चाचा के बेटे मोहम्मद सादिक से अच्छी पटती थी। सादिक बताते हैं कि ताजनूर एक साल से परेशान थे। एक तो वे एक साल से घर पर थे। साथ ही लगभग सात माह का वेतन उनके पुराने संस्थान ने भी रोक रखा था। हालांकि इसके बावजूद भी ताजनूर कभी परेशान नहीं दिखे। सादिक याद करते हुए कहते हैं कि लगभग 15 दिन पहले ताजनूर ने पत्रकारिता को छोड़ मंडी में कामकाज शुरू करने की बात कही थी।

इसके बाद ताजनूर ने एक हफ्ते तक मंडी में काम भी किया। हालांकि कुछ बात नहीं बनी। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने परिवार से इस बारे में कोई जिक्र नहीं किया। वे हमेशा अपनी परेशानियों को खुद ही सुलझाने की कोशिश करते थे।

वरिष्ठ रंगकर्मी अलखनंदन और हबीब तनवीर को प्रिय थे ताज :
नट बुंदेले के निदेशक वरिष्ठ रंगकर्मी अंश पायन सिन्हा बताते हैं कि ताज भाई से उनका और उनके परिवार का रिश्ता करीब दो दशक पुराना है। ताजनूर ने सबसे पहले नट बुंदेले से ही रंगकर्म की शुरुआत की थी। इस दौरान वे लंबे समय तक वरिष्ठ रंगकर्मी अलखनंदन और उनकी संस्था नट बुंदेले के साथ जुड़े रहे। इसी दौरान ताज की मुलाकात प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर से हुई। तनवीर साहब के साथ ताजनूर हमेशा साए की तरह ही साथ रहते थे।

हालांकि बाद में बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण ताजनूर ने फोटोग्राफी करना शुरू की। अंश पायन सिन्हा बताते हैं कि 2003 में उनके सोलो शो में भी फाेटोग्राफी की जिम्मेदारी ताजनूर ने ही संभाली थी। बाद में वे कई अलग-अलग समाचार पत्राें से जुड़े इस दौरान वे ज्यादातर कला फाेटोग्राफर के रूप में ही अपनी सेवाएं देते रहे।

लोगों की मांग परिवार को मिले आर्थिक सहायता :
लगभग दो साल तक तंगहाली में गुजारने के बाद ताजनूर इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। हालांकि वे अपने पीछे दो बेटों अजमद और उजेर व पत्नी को छोड़ गए हैं। खराब आर्थिक स्थिति के कारण दोनों के बेटों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी मां और चाचाओं पर है।

इन दोनों बच्चों की अच्छी शिक्षा और आर्थिक सहायता के लिए रंगकर्मी और कला पत्रकारों की मांग हैं कि ताजनूर ने लगभग 15 साल से भी ज्यादा समय तक प्रेस फोटोग्राफी की। ऐसे में उनकी सहायता के लिए प्रदेश सरकार को जरूरी कदम उठाने चाहिए।

Related Posts

Attack on Oil Refinery in Saudi Arabia

Middle-East War: ईरान का सऊदी अरब में तेल रिफाइनरी पर हमला, UAE और कतर के तेल और गैस संयंत्रों को भी निशाना बनाया

March 19, 2026
Trump

NATO देश ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने को तैयार नहीं, ट्रंप बोले- अब हमें किसी की ज़रूरत नहीं

March 17, 2026

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफ़गानिस्तान में की एयरस्ट्राइक, 400 लोगों की मौत, 250 घायल

March 17, 2026

साध्वी प्रेम बाईसा वायरल बैडरूम MMS वीडियो: साध्वी प्रेम बाईसा कौन थीं और CCTV फुटेज में क्या कैद हुआ? जानिए पूरी कहानी

March 17, 2026

Recent Posts

  • Realme P4 Lite 5G: ₹12,999 में 7000mAh बैटरी का ‘पावरहाउस’ लॉन्च, जानें क्या है खास
  • MP News: मुकेश मल्होत्रा ​​की विधायकी बरकरार, वोट देने से रहेंगे वंचित, SC ने हाई कोर्ट का फैसला पलटा
  • जामा मस्जिद के पास भीड़भाड़ में हुई चोरी की कोशिश: वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
  • Middle-East War: ईरान का सऊदी अरब में तेल रिफाइनरी पर हमला, UAE और कतर के तेल और गैस संयंत्रों को भी निशाना बनाया
  • Nora Fatehi के गाने पर ‘डिजिटल स्ट्राइक’: अश्लील बोल पर भड़की सरकार, ‘सरके चुनर’ बैन!

StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • बिज़नेस
      • सोने चांदी के भाव
    • जॉब वेकेन्सीस
    • वायरल वीडियो
    • टैकनोलजी
      • गैजेट
      • गेमिंग
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • एग्रीकल्चर
    • फार्मर्स
  • स्पोर्ट्स
    • IPL 2023
    • IPL 2024
    • IPL 2025
    • IPL 2026
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
  • अन्‍य
    • धार्मिक
    • ट्रेंडिंग
    • हैल्‍थ
    • इन्स्पिरेशन
    • ट्रेवल
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.