साउथ अभितेत्री विजया लक्ष्मी ने रविवार को आम्‍तहत्‍या का प्रयास किया। सौभाग्‍य से उन्‍हें बचा लिया गया है। रविवार को नाम तामिज़र पार्टी के अनुयायियों द्वारा सोशल मीडिया पर धमकाने के बाद उन्‍होनें यह कदम उठाया है।

आत्‍महत्‍या से तुरंत पहले उन्‍होनें सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, खुलासा किया कि सीमान और उनकी पार्टी के सदस्यों द्वारा लगातार धमकाने और उत्पीड़न के कारण वह पिछले कुछ महीनों से बहुत तनाव में हैं।

यह भी जरूर पढ़े- मध्यप्रदेश: नदी में सेल्फी लेना पड़ा जान पर भारी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि सीमान और पानकट्टू पडाई (एक लोकप्रिय राजनीतिक संगठन) हरि नाडर को उनके विचारों के अंतर के कारण परेशान करने के लिए गिरफ्तार किया जाए।

“यह मेरा आखिरी वीडियो है। मैं पिछले चार महीनों में सीमान और उनकी पार्टी के लोगों के कारण अत्यधिक तनाव में हूं। मैंने अपनी मां और अपनी बहन के लिए जीवित रहने की पूरी कोशिश की। मुझे मीडिया में हरि नादर द्वारा अपमानित किया गया है। मैंने बीपी की गोलियों का सेवन किया है। कुछ समय में मेरा बीपी कम होगा और मैं मर जाऊगीं ” उन्‍होनें रविवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा।

यहां देखें वीडियो-


रिपोर्ट के अनुसार विजया लक्ष्मी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

यह भी जरूर पढ़े- वायरल वीडियो: डांस करते नज़र आए असम के कोविड-19 सेंटर में कोरोना पीडित रोगी