सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍महत्‍या के बाद बॉलीवुड के हर एक स्‍टारकिड को ट्रोल किया जा रहा है। सोनम कपूर, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्‍हा से लेकर करण जौहर तक हर एक स्‍टारकिड को नेपोटिज्‍म विवाद के चलते अपमान जनक व्‍यवहार का सामना करना पड़ रहा है।

हाल ही में आयी खबर में सोनम कपूर की बहन रिया कपूर को उनके इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भद्दे बयानों भरी धमकी दी गई है। जिसमें एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा ‘तू एक दिन कुत्‍ते की मौत मरेगी’

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्‍टोरी के जरिए इस कमेंट के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर जानकारी दी साथ ही अकाउंट जल्‍द से जल्‍द बंद करने की रिपोर्ट भी की।

इंस्टाग्राम की प्रतिक्रिया में कहा गया, “हमने पाया कि यह टिप्पणी संभवतः हमारे सामुदायिक दिशानिर्देशों के विरुद्ध नहीं है। अगर आपको लगता है कि हमने गलती की है, तो कृपया फिर से रिपोर्ट करें। या आप यूजर को ब्‍लॉक कर सकती है”  इसके बाद रिया ने लिखा, “बेशक, मैं इस व्यक्ति को ब्लॉक कर दूंगी लेकिन क्या आप इस ‘समुदाय’ को सुरक्षित रखने के लिए हिस्‍सेदार हैं?

कुछ मिनटों के बाद, नाराज सोनम कपूर ने स्क्रीन ग्रेड साझा किए और लिखा, “इंस्टाग्राम को मौत का खतरा नहीं लगता है। या उनकी भारत की टीम हिंदी नहीं पढ़ सकती है।

यह भी जरूर पढ़े- कर्नाटक के बल्लारी से आया हैरान कर देने वाला वीडियो कोरोना मरीजों को किया जा रहा बुरी तरह डंप