कोरोना के चलते कई हैरान कर वाली घटनाएं एक के बाद एक देखने को मिलती हैं। कर्नाटक के बल्‍लारी से आएं एक वीडियो ने सभी को हैरान का दिया है।

कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को बल्लारी जिले में कोविद -19 रोगियों के शवों को अपमानजनक तरीके से दफनाया, कोरोना मरीजो को दफनाते हुए बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में कर्नाटक सरकारर ने कोरोना मृतकों के परिजनों से माफी भी मांगी।

कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार ने यह वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक खुले गड्ढे में कोरोना वायरस रोगियों के शवो को डंप किया जा रहा है।

यहां देखें वीडियो-

इय वीडियो में कर्नाटक के बल्लारी की फील्‍ड टीम को एक गड्ढे में एक के बाद एक COVID -19 पीड़ितों के शव फेंकते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को देखा जा सकता है। जिला मजिस्ट्रेट एसएस नकुल ने घटना की पुष्टि की और मृतकों के परिवारों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल पूरी फील्ड टीम को भंग कर दिया गया था और उसे एक प्रशिक्षित टीम द्वारा बदल दिया जाएगा।

यह भी जरूर पढ़े- दर्दनाक: हैदराबाद में कोरोना मरीज ने मरते हुए बनाया वीडियो, पिता के लिए छोड़ा आखिरी संदेश