मध्‍यप्रदेश: एमपी के अलीराजपुर में हुई शर्मनाक घटना ने फिर से देश को हैरानी में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर हाल ही में चर्चाओं में आए कुछ वीडियो बेहद क्रूर और शर्मनाक हैं। मध्‍यप्रदेश में हुई इस घटना में 21 बर्षीय युवती को अपने ही परिवार के लोगों द्वारा पेड से लटकाकर प्रताडित किया जा रहा है।

MP के अलीराजपुर के बोरी थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में ये घटना हुई है। खबरों की माने तो युवती को एक उसके ही परिवारवालों ने पेड़ से लटकाकर इसलिए मारा क्योंकि वह कथित रूप से घर छोड़ कर भाग जाती थी।

मामला सामने आने के बाद, महिला के पिता सहित दो चचेरे भाई पर FIR कर दी गई है।

यहां देखें घटना के वीडियो-

पहली बार नहीं है जब इस प्रकार की क्रूर घटनाएं सामने आयी है, देश के अलग अलग हिस्‍सों से महिला प्रताडना को लेकर ऐसी कई घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।  वीडियो वायरल होने के बाद घटना पर पुलिस कार्यवाही कर रही है लेनिक इसकी अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आयी है।   

यह भी जरूर पढें- मध्‍यप्रदेश: नेमावार हत्‍याकांड ने किया सभी को हैरान, लोगों में आक्रोश, सीएम ने दिया बयान, जानिए पूरा मामला