Top News

सिंधी समाज चेटीचंड उत्सव आज, Shobha yatra के चलते जानिए किन-किन रास्तों पर लग सकता है जाम…

Shobha yatra

अमर शहीद हेमू कालाणी का आज जन्मदिन है इस अवसर पर और चेटीचंड पर्व को लेकर सिंधी समाज ने हजारों की संख्या में आज Shobha yatra निकाली गई।

सिंधी समाज के लोग झूलेलाल की जयंती को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाते है। सिंधी मंदिरों से लेकर घरों तक में बड़े अच्छे से पूजा अर्चना की जाती है।

कितने किलोमीटर तक निकल स​क​ती है यात्रा ?

Shobha yatra में सिंधी समाज के हजारों लोग शामिल हुए है। सिंधी समाज के लोगो केसरिया रंग का साफा पहनकर शहर में एकता के साथ यात्रा निकाली जाएगी। शहर में 13 किमी. तक यह यात्रा निकाली जा रही है।

शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। इस बार शोभायात्रा में कई आकर्षण के केंद्र बनाए गए है।

Shobha yatra के दौरान जहां—जहां से यात्रा निकलेगी उस मार्ग पर पुष्पवर्षा ​के साथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा।

जानिए इस बार क्या है खास?

Shobha Yarta

Credit: google

चेटीचंड के पर्व पर इंदौर में गुरुवार को भगवान झूलेलाल की भव्य Shobha yatra निकलेगी। यात्रा की शुरुआत शाम 5 बजे छत्रीबाग स्थित श्री अखंड ज्योति मंदिर से होगी।

चेटीचंड उत्सव समिति के द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा निकालने की यह प्रथा पिछले 42 साल से निकाली जा रही है।

शोभायात्रा मे सबसे आगे बैंड रहेंगे। Shobha yatra में वैसे तो कई आकर्षण के केंद्र है, लेकिन मुख्य रूप से बहराणा साहब रहेंगे। बहराणा साहब को रथ पर सवार किया जाएगा।

इस रथ को सिंधी समाज के युवा पूरे यात्रा मार्ग पर खींचते हुए चलेंगे। इसमें युवाओं की टीम बनाई गई है। इस टीम में सदस्यों की संख्या लगभग 50 से ज्यादा रहेगी।

Also Read: Corona ने एक बार फिर लोगों की नींदे उड़ाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बठैक के बाद क्या लग सकता है लॉकडाउन ?

कौन-कौन सी झांकियां होगी शामिल?

Shobha Yarta

Credit: google

समिति की तरफ से पांच झांकियां रहेगी शामिल। इसमें दो झांकियां भगवान झूलेलाल की रहेगी। एक विशेष झांकी शहीद हेमू कालानी पर बनाई गई है।

समिति अध्यक्ष अशोक खुबानी ने बताया कि 23 मार्च को शहीद हेमू कालानी का जन्मदिवस रहता है। उनकी एक झांकी भी Shobha yatra में शामिल रहेगी।

एक झांकी राधा-कृष्ण की फाग उत्सव की झांकी रहेगी। सा​थ ही संत कंवरराम जी की झांकी समिति द्वारा बनाई गई है।

कितने मंचों से होगा स्वागत ?

Shobha Yarta

Credit: google

एकता यात्रा के स्वागत के लिए यात्रा मार्ग पर करीब 150 मंच रहेंगे। विभिन्न संगठनों के लोग इस Shobha yatra का जोरदार स्वागत करेंगे। समिति सचिव अशोक खुबानी ने बताया कि शोभायात्रा में पूरे इंदौर के सिंधी समाज के लोग शामिल होते है।

शोभायात्रा में करीब 70 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार Shobha yatra में जो भी वाहन शामिल होंगे उनकी एंट्री जयरामपुर कॉलोनी से की जाएगी।

किन रास्तों से शाम को गुजरेगी Shobha yatra

शोभायात्रा मार्ग की बात करें तो यात्रा छत्रीबाग स्थित मंदिर से शाम करीब 5 बजे शुरू होगी। जो नृसिंह बाजार, सीतलामाता बाजार, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, यशवंत रोड, हरसिद्धि, शहीद हेमू कालानी चौराहा, पलसीकर और स्वामी प्रीतमदास मार्ग होते हुए सिंधी कॉलोनी पहुंचेगी।

Shobha yatra के चलते बड़ी संख्या में लोगों के साथ ही कई गाड़ियां, रथ व झांकियां भी रहेगी। ऐसे शाम के वक्त अगर आप इन रास्तों पर जाएंगे तो ट्रैफिक की दिक्कतों का सामान करना पड़ सकता है।

Also Read: PM MODI के खिलाफ पोस्टर मामले में 6 गिरफ्तार और 100 FIR दर्ज, AAP कार्यालय से निकली वैन में भी मिली पोस्टर

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp