होली के रंग हवा में हैं और सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक इस रंगो के त्‍योहार के खूबसूरत पोस्‍ट शेयर करते नजर आ रहे हैं। हालांकि कोरोना महामारी के चलते हर साल की तरह इस साल की होली में ज्‍यादा चहल पहल नहीं रही लेकिन लोगों अपने अपने घरों में इस त्‍यौहार को बड़ी खूबसूरती के साथ सेलिब्रेट किया।

प्रियंका चौपड़ा, रितिक रोशन, अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्‍चन जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्‍वीरें साक्षा की-

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी अगली फिल्‍म तेजस के क्रू मेम्‍बर्स के साथ होली मनाई। यह सूचित करते हुए कि वह होली पर काम कर रही है, अपनी होली, होलिका दहन की तस्वीर को अपनी टीम के साथ साझा किया।

करण जौहर, सोहा अली खान ने भी अपने घर पर बहुत उत्साह के साथ होली मनाई।

View this post on Instagram

A post shared by Soha (@sakpataudi)

यह भी जरूर पढ़ें-पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत, इन हिट गानों से बनाया था देश में नाम