30 मार्च मंगलवार सुबह देश को एक बुरी खबर का सामना करना पड रहा है। पंजाबी गायक दिलजान जिनकी उम्र 31 साल थी की मंगलवार सुबह (30 मार्च) को अमृतसर के पास जंडियाला गुरु में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

दिलजान अमृतसर से करतारपुर जा रहे थे, जब उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों की माने तो दिलजान की मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, उनका वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल जान करतारपुर के रहने वाले हैं जबकि उनकी पत्नी और बच्चे कनाडा में हैं।

दिलजान एक लोकप्रिय पंजाबी गायक थे। वह टेलीविजन शो सुरक्षेत्र (2012) के प्रतियोगियों में से एक थे, जहां भारत और पाकिस्तान के गायकों ने खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा की थी। गायक को उनके प्रदर्शन के लिए बहुत प्रशंसा मिली और बाद में उन्होंने कई पंजाबी गीत गाए। उन्होंने कई भक्ति गीत भी गाए।

यहां सुने उनके कुछ हिट गाने-

यह भी जरूर पढ़े-हैप्‍पी वर्थडे अलका यागनिक: टिप टिप बरसा पानी से लेकर कहो ना प्‍यार है तक अल्‍का के ये 10 गाने जो आज भी करते हैं लाखों दिलों पर राज