• Latest
  • Trending
  • All
Samrat Chaudhary

Samrat Chaudhary चौधरी बने बिहार BJP अध्यक्ष, पत्र जारी कर पार्टी ने की घोषणा

April 23, 2026
Black Plum Benefits

Black Plum Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से काम नहीं है जामुन, जानें इसे खाने से क्या मिलते हैं फायदे?  

May 21, 2026
Health Tips

Health Tips: अनियमित जीवनशैली और अस्वस्थ खान-पान से बढ़ रही फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, जानें किन चीजों से रहेंगे कंट्रोल?

May 21, 2026
Surya Nakshatra Parivartan

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य के नक्षत्र बदलते ही इन बाद 3 राशियों के जीवन में आएगा तूफान! जानें क्या आ सकती हैं मुश्किलें

May 21, 2026
Several Heats

Several Heats: मप्र भट्टी की तरह तप रहा: खजुराहो में रिकॉर्ड 47.4°C तापमान दर्ज, कई जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

May 21, 2026
भारत में ब्लॉक हुआ CJP का X अकाउंट

Cockroach Janata Party: भारत में ब्लॉक हुआ CJP का X अकाउंट, फाउंडर अभिजीत डिपके ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

May 21, 2026
Dwidwadash Yog

Dwidwadash Yog: द्विद्वादश योग बनने के साथ ही चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तरक्की के खुलेंगे द्वार, जानें?

May 21, 2026
Bitter Gourd

Bitter Gourd: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है करेला, जानें कैसे कंट्रोल करता है ब्लड शुगर?

May 20, 2026
Wheat Procurement

Wheat Procurement: मप्र के किसानों की लिए राहत: सरकार ने गेहूं खरीद की तिथि 28 मई तक बढ़ाई, जानें क्या होगा फायदा?

May 20, 2026
MP Cabinet

MP Cabinet: मोहन सरकार ने 2026 की ट्रांसफर पॉलिसी को दी मंज़ूरी, 1 जून से 15 जून के बीच हो सकेंगे तबादले

May 20, 2026
GT vs CSK

GT vs CSK IPL 2026 मैच का प्रीव्यू: जानें Dream11 प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

May 20, 2026
आकांक्षा पुरी

आकांक्षा पुरी Inspector Avinash 2 से बदली इमेज, Mika Singh संग रिश्ता, बोल्ड अंदाज और करोड़ों की नेटवर्थ का पूरा सच!!

May 20, 2026
Oppo Reno 15 Pro Mini

Oppo Reno 15 Pro Mini: कॉम्पैक्ट फोन में फ्लैगशिप-लेवल पॉवर और कैमरा

May 20, 2026
Thursday, May 21, 2026
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश
No Result
View All Result
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech
No Result
View All Result
Home Top News

Samrat Chaudhary चौधरी बने बिहार BJP अध्यक्ष, पत्र जारी कर पार्टी ने की घोषणा

Ashvani Pal by Ashvani Pal
April 23, 2026
in Top News
Samrat Chaudhary

Samrat Chaudhary

बिहार में भाजपा की ओर से विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और BJP के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बीजेपी ने गुरुवार को पत्र जारी कर इसकी घोषणा की कि सम्राट चौधरी बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

बता दें कि इसके पहले बिहार में बीजेपी के संजय जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष थे। संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) का कार्यकाल पिछले साल नवंबर में ही समाप्त हो गया था। इसी क्रम में अब बीजेपी ने Samrat Chaudhary को नया बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

यह भी पढ़ें: वाराणसी में PM MODI का दौरा, शहर को मिलेगा देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोप-वे

कुशवाहा समाज से हैं (Samrat Chaudhary)

Samrat Chaudhary साल 2014 में आरजेडी छोड़कर जेडीयू में शामिल हुए थे। पार्टी में शामिल होते ही उन्हें एमएलसी बनाया गया था और फिर उसके बाद मंत्री भी बनाया गया था। साथ ही वह एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री थे। इसके पहले Samrat Chaudhary आरजेडी और जेडीयू में भी रह चुके हैं। वह कुशवाहा समाज से आते हैं। वहीं, बिहार में कुशवाहा समुदाय की आबादी करीब आठ फीसदी है।

विरासत में मिली राजनीति

Samrat Chaudhary का जन्म 1968 में हुआ। इन्हें विरासत में राजनीति मिली है। इनके पिता शकुनी चौधरी भी छह बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं। Samrat Chaudhary आरजेडी के शासनकाल में 1999 में मंत्री रह चुके हैं।

Samrat Choudhary
credit: google

साथ ही Samrat Chaudhary सबसे कम उम्र में राज्य सरकार में मंत्री बनने की ख्याति प्राप्त है। वर्ष 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। इसके अलावा Samrat Chaudhary वर्ष 2018 में बीजेपी में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: Gujrat Court Sends Rahul Gandhi to Jail For 2 Years Over His Remarks on PM Modi’s Surname!!

बीजेपी की रणनीति

गौरतलब है कि 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। चुनाव में करीब एक साल का वक्त है लेकिन ऐसा लग रहा है कि धीरे-धीरे तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि, संजय जायसवाल का कार्यकाल तो पूरा हो चुका था और इसके बाद यह बदलाव हुआ है, लेकिन अब सम्राट चौधरी को 2024 के पहले इस जिम्मेदारी को देकर बीजेपी ने यह बड़ा दांव खेला है।

सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के दूसरे ऐसे अध्यक्ष हैं जो राजद में रहकर यहां आए हैं। इससे पहले भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी राजद से ही बीजेपी में आए थे। सम्राट चौधरी के तो माता-पिता दोनों राजद के साथ ही रहे। खुद सम्राट चौधरी राबड़ी मंत्रीमंडल में सबसे कम उम्र के मंत्री बने थे। उनकी उम्र सीमा को लेकर तब बवाल हुआ था।

कुशवाहा वोट बैंक पर नजर

बिहार में सम्राट चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे कुशवाहा पॉलिटिक्स है। जिसके इर्द-गिर्द बिहार की राजनीति इनदिनों घूम रही है। बता दें कि जदयू ने एक दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष सहित 24 लोगों को अपनी कमिटी में शामिल किया तो उसकी नजर भी इसी वोट बैंक पर थी। भाजपा ने भी प्रदेश की कमान सम्राट के हाथों में सौंपकर इस पर एक और कार्ड खेल दिया है।

  • बिहार में यादवों के बाद अगर किसी की सबसे ज्यादा बड़ी वोट बैंक है तो वह कुशवाहा की है। ऐसे में सबकी नजर कुशवाहा वोट बैंक पर टिकी है। राजद के साथ बड़ी संख्या में यादव वोटर हैं ऐसे में कुशवाहा वोटरों पर सभी दाव खेलना चाह रहे हैं।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर 17-17 सीटें भाजपा और जदयू के हिस्से आई थी 6 सीटों पर लोजपा ने चुनाव लड़ा था। इसमें भाजपा और लोजपा अपनी सारी सीटें जीत गई थी। जबकि जदयू किशनगंज की सीट पर हार गई और उसके हिस्से में 16 सीटों पर जीत दर्ज हुई थी।

  • ऐसे में भाजपा से अलग होने के बाद अब जदयू की जीती हुई इन 16 सीटों पर भाजपा की नजर है। जिसको ध्यान में रखकर भाजपा ने यह रणनीति तैयार की है।
Tags: Bihar BJP PresidentBihar newsPoliticsSamrat Chaudhary
ADVERTISEMENT
StackUmbrella – Breaking News, Jobs & Tech

Copyright © 2026 stackumbrella.

Navigate Site

  • About Us
  • Contact Us
  • RSS Feeds
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • एग्रीकल्चर
  • स्पोर्ट्स
    • आईपीएल 2026
  • बिज़नेस
    • Gold And Silver
  • मनोरंजन
    • ‎बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • वायरल वीडियो
  • टॉप न्यूज़
    • ऑटोमोबाइल
    • टैकनोलजी
      • गेमिंग
    • जॉब वेकेन्सीस
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • हैल्‍थ
    • इंफोर्मेटिव
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
  • वेब स्टोरीज
  • इंग्लिश

Copyright © 2026 stackumbrella.