चोरी के आपने बहुत मामले सुने होंगे, लेकिन हम आपको चोरी की एक ऐसी घटना की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें चोरों ने पूरी की पूरी सड़क को ही गायब कर दिया। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने जब इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक को दी, तो मौके पर पहुंचे विधायक के होश उड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने इसकी शिकायत कलेक्टर, पुलिस सहित कई आला अधिकारियों से की, लेकिन मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार मामला बिहार की राजधानी पटना के पास स्थित फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां के सिमरा टोला में बनी एक सड़क रातोंरात गायब हो गई। सड़क के गायब होने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग परेशान हो गए। लोगों की मानें तो वे अब समझ ही नहीं पा रहे हैं कि अचानक क्या हो गया जो सड़क रातोंरात गायब हो गई।
सड़क के इस तरह गायब हो जाने के बाद अब लोगों को एक बस्ती से दूसरी बस्ती में जाने में मुश्किलों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं गायब हुई सड़क का निर्माण पंचायत निधि से हुआ था। स्थानीय लोगों की मानें तो यहां के रहने वाले दबंग नागेंद्र सिंह और उनके बेटों ने ही मिलकर रातोंरात इस सड़क को गायब कर दिया है।

मौके पर पहुंचकर विधायक के उड़ गए होश :
इस पूरे मामले की जानकारी जब स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक गोपाल रविदास को दी तो वे भी हैरान हो गए। साथ ही लोगों की शिकायत पर जब वे चोरी हुई सड़क की जांच करने सिमरा टोला पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए। विधायक की मानें तो ईंटों से बनी इस सड़क की एक-एक ईंट चोरों ने गायब कर दी है।
विधायक गोपाल रविदास का इस मामले पर कहना है कि सड़क के चोरी होने की की लिखित शिकायत वे परसा बाजार थाना से लेकर फुलवारी शरीफ के सीओ और बीडीओ जफरूद्दीन तक से कर चुके हैं, लेकिन इस मामले में अधिकारियों का रवैया लचर बना हुआ है। इस मामले पर फिलहाल किसी भी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया है। विधायक की मानें तो वे मामले की शिकायत और अधिकारियों के लापरवाह रवैये की शिकायत जिलाधिकारी से भी कर चुके हैं।
विधानसभा में उठाया जाएगा मामला :
इस पूरे मामले पर अधिकारियों का रवैया संदेहास्पद नजर आने पर विधायक इस मामले को अब विधानसभा में उठाने का मन बन चुका हैं। बकौल गोपल रविदास इस मामले को हम सदन में भी उठाएंगे और इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष से भी करेंगे। वहीं इस मामले में जब तक सड़क चोरी करने वालों पर कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक विधायक चुप भी नहीं बैठेंगे। विधायक इस सड़क का दोबार निर्माण करवाने के लिए भी पूरी शिद्दत के साथ जुट गए हैं।
सिमरा मुसहरी जाने वाली इस सड़क का निर्माण पूर्व मुखिया ने करवाया था। वहीं इस सड़क का फिर से निर्माण करने का आश्वासन स्थानीय मुखिया नवलेश सिंह ने गांव वालों को दिया है। जबकि सड़क गायब होने के बाद स्थानीय थाने के अधिकारी से लेकर सीओ और बीडीओ तक चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं जब मामले को सदन में उठाया जाएगा, तब अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होगी। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।