Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को सिडनी में तीसरे टी 20 में भारत को 12 रन से हरा दिया इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली। 8 दिसंबर, 2019 के बाद से T20I मैच में भारत की यह पहली हार है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 61 गेंदों पर 85 रन बनाए।   

इसी के साथ तीसरे टी-20 में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, चलते मैच में दर्शक के बीच भारतीय कप्तान विराट कोहली  का डुप्लीकेट मैच का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दिया. इतना ही नहीं जब कैमरामैन ने कोहली के डुप्लीकेट को मैदान पर लगे स्क्रीन पर दिखाया तो भारतीय कप्तान अपने डुप्लीकेट को देखकर काफी हैरान भी दिखे। सोशल मीडिया पर कोहली के डुप्लीकेट की तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

यहां देखें वीडियो

यह भी जरूर पढ़े-विराट कोहली वर्थडे स्पेशल: रन मशीन कोहली के टॉप 10 रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना है नामुमकिन