इजरायली अंतरिक्ष प्रमुख हैम एशेद ने एक इजरायली अखबार को बताया कि अमेरिका और इजरायल लंबे समय से एलियंस के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन वे एक रहस्य बने हुए हैं क्योंकि उनका कहना है कि “मानव अभी एलियन्‍स से मिलने के लिए तैयार नहीं है”।

1981 से 2010 तक इज़राइल के अंतरिक्ष सुरक्षा मिशन में काम करने वाले हैम एशेद ने कहा कि “ट्रम्प एलियन्‍स के अस्तित्व के बारे में मीडिया में बताने को तैयार थे, लेकिन गैलेक्टिक फेडरेशन में एलियन्‍स ने कहा कि अभी मानव जाति इसके लिए तैयार नहीं है।

हैम एशेद ने अपने इंटर‍व्‍यू में बताया कि एलियंस के अस्तित्व में है और उन्‍होनें दावा कि एलियन्‍स लंबे समय से हमारे बीच हैं। उनका अपना एक संगठन है जिसका नाम “गेलेक्टिक फेडरेशन” है।

यहूदी प्रेस के अनुसार, हैम एशेद ने कहा, “वे मानवता का इंतजार कर रहे हैं और एक ऐसे मुकाम पर पहुंच रहे हैं जहां हम आम तौर पर समझ पाएंगे कि स्पेस और स्पेसशिप क्या हैं।”

एशेद ने आगे कहा, “अमेरिकी सरकार और एलियंस के बीच एक समझौता है। उन्होंने यहां प्रयोग करने के लिए हमारे साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर भी किए हैं। एलियंस भी, शोध कर रहे हैं और ब्रह्मांड को समझने की कोशिश कर रहे हैं, और उन्‍हें भी हमारी जरूरत है।”

इतना ही नहीं अमेरिकी शोधकर्ता एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एलियन्‍स द्वारा भेजा गया सदेंश भी शेयर किया-

यह भी जरूर पढ़े-विराट कोहली वर्थडे स्पेशल: रन मशीन कोहली के टॉप 10 रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना है नामुमकिन