बैडमिंटन स्‍टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने दिवाली के मौके पर एक इंस्टाग्राम रील शेयर की जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। 7 नवंबर को, 26 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने नाइजीरियाई हिट सॉन्‍ग ‘Love Nwantiti’ पर नाचते हुए खुद का वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ‘Love Nwantiti एक नाइजीरियाई गाना है जो इंस्‍टाग्राम रील पर जमकर ट्रैंडंग में है।

वीडियो में, पीवी सिंधु एक सुंदर, हरे रंग के लहंगे में एक प्यारी सी मुस्कान बिखेरती हुई दिखाई दे रही हैं। फैन्‍स उनके इस वीडियो पर काफी अच्‍छी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो:

View this post on Instagram

A post shared by Sindhu Pv (@pvsindhu1)

वीडियो को बहुत ही कम समय में 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो शेयर होते ही सिंधु की तारीफ करने के लिए लोगों को कमेंट सेक्शन भर दिया।

इसके अलावा पीवी सिंधु को हाल ही में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

‘Love Nwantiti’ full Song: 

यह भी जरूर पढें – डिजिटल दक्षिणा: अब साधु भी ले रहे ऑनलाइन पेमेंट, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वायरल वीडियो: