ऑनलाइन दक्षिणा लेते हुए एक साधु का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक साधु अपने नंदी के साथ यूपीआई (Unified Payments Interface) का उपयोग करके दक्षिणा लेते दिखाई दे रहा है। देश के जाने माने बिजनेस मेन आनंद महिंद्रा ने यह वायरल वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि “क्या आपको भारत में बड़े पैमाने पर डिजिटल भुगतान में रूपांतरण के किसी और सबूत की जरूरत है।“
Do you need any more evidence of the large-scale conversion to digital payments in India?! pic.twitter.com/0yDJSR6ITA
— anand mahindra (@anandmahindra) November 6, 2021
देश में डिजिटल या UPI आधारित लेनदेन का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। पिछले कुछ महीनों में बहुत सारे नए ऐप सामने आए हैं जिन्होनें UPI (Unified Payments Interface) के लेनदेन को बढ़ावा दिया है, व्हाटसप इनमें से एक है। इसके अलावा फोन पे, PayTM, गूगल पे बीते कई सालों लोगों पैसों के लेन देन का बड़ा जरिया बनकर सामने आए हैं। हाल ही में जारी आंकड़ों की बात की जाए तो सिर्फ अक्तूबर के महीने में यूपीआई से लेन-देन का आंकड़ा 100 अरब डॉलर यानि 7.71 लाख करोड़ रुपये पार कर चुका है जो साल का सबसे बडे पेमेंट के लेन देन का रिकॉर्ड बना चुका है।