WPL-PSL: वूमेन्स प्रीमियर लीग का फाइनल मैच 26 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच संपन्न हुआ। इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को आखिरी ओवर में 7 विकेट से हराकर महिला प्रीमियम लीग का पहला सीजन अपने नाम कर लिया। चैंपियन टीम पर पैसों की जमकर बरसात हुई। आज के इस विशेष रिपोर्ट में हम आपको पाकिस्तान सुपर लीग और महिला प्रीमियर लीग की प्राइज मनी का अंतर बताने जा रहे है।

पहले WPL के खत्म होने के बाद ज्यादातर लोगों के मन में एक सवाल है कि जीतने वाली टीम की प्राइज मनी कितनी है। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आइए हम आपको विनर, रनर-अप की प्राइज मनी के साथ-साथ इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी बताते हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2023: List Of Injured Players And Doubtful Starters, Check Here
WPL विजेता को 6 करोड़ प्राइज मनी
मुंबई इंडियंस को विजेता बनने पर 6 करोड़ प्राइज मनी के तौर पर मिला। दूसरी ओर, शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स टीम ने हाल में पाकिस्तान सुपर लीग खिताब अपने नाम किया था। कलंदर्स टीम को विजेता बनने पर इनामी राशि के तौर पर 3.4 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं पीएसएल की उप विजेता टीम यानी मुल्तान सुल्तांस को 1.5 करोड़ रुपये मिले थे।

हार के बावजूद 3 करोड़ पुरस्कार
वहीं, वुमेंस प्रीमियर लीग की उप विजेता दिल्ली कैपिटल्स को पीएसएल चैंपियन से ज्यादा पैसे मिले। दिल्ली को फाइनल में हार के बावजूद 3 करोड़ पुरस्कार स्वरूप दिए गए। तीसरे नंबर पर रहने वाले गुजरात जायंट्स को 1 करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप मं दिए गए।
IPL उपविजेता को 12.5 करोड़
आईपीएल की ईनामी राशि तो छोड़ दीजिए। आईपीएल में पिछली बार विजेता बनी गुजरात टाइटंस को 20 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं उप विजेता राजस्थान रॉयल्स के खाते में 12.5 करोड़ गए थे।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli ने शेयर किया Chris Gayle और AB De Villiers का Video, देखें कोहली का स्पेशल कैप्शन
WPL के सामने पानी कम PSL
WPL में 5 टीमें हिस्सा ले रही थीं वहीं पीएसएल में टीमों की संख्या 6 है। इंडियन प्रीमियर लीग में यह संख्या सबसे ज्यादा 10 है। ऐसे में कहा जा सकता है कि IPL तो छोड़िए WPL के सामने भी PSL कही नहीं टिकता है।

WPL फाइनल मैच का हाल
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से नैट सीवर ने सबसे ज्यादा 60 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर 39 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुईं। मुंबई की ओर से खेल रहीं इंग्लैंड की मध्यम गति की गेंदबाज इस्सी वोंग ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया। वोंग ने दिल्ली कैपिटल्स के शुरुआती 3 विकेट लेकर उसकी कमर तोड़ दी।

