लखीमपुर घटना: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को आज सुबह उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि वे कृषि विरोधी कानूनों के विरोध के दौरान हिंसा में मारे गए चार किसानों के परिवारों से मिलने जा रही थीं।

केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को रोकने के लिए इकट्ठा हुए किसानों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा तब शुरू हुई जब मंत्री की कार ने प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया। इसके बाद मामले ने तेज रूप लिया और लखीमपुर जिले में आगजनी और वाहनों को आग लगाते विरोध प्रर्दशन करते लोगों को देखा जा सकता है।

कांग्रेस ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है और लोगों से वहां इकट्ठा होने का आग्रह किया। हालांकि इसके बाद भी प्रियंका गांधी को सीतापुर में अरेस्‍ट कर लिया गया उन्‍हें सीतापुर के गेस्‍ट हाउस में रखा गया है।

गेस्‍टहाउस की गंदगी देख प्रियंका झाड़ू लगाते हुए दिखीं जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो:

पूर्व सीएम अखलेश यादव को भी किया गया गिरफ्तार

यूपी के पूर्व सीएम अखलेश यादव को भी किसानों के परिवारों मिलने नहीं दिया गया उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया ताकि विरोध को रोका जा सके। हालांकि ऐसा करना बीजेपी सरकार पर कई सवाल उठा रहा है कई लोग इसे लोकतंत्र का उलघंन करना भी कह रहे हैं।

यह भी जरूर पढें – Lakhimpur Incident Live Update: लखीमपुर घटना में हुई 8 लोगों की मौत के बाद कई शहरों में फैली हिंसा, यहां जाने घटना से जुडी पूरी जानकारी