भारत में गिरती अर्थव्यस्था और बढ़ती महामारी के बीच के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित किया, ट्विटर पर पहले ही अपने संबोधन की घोषणा कर चुके पीएम मोदी के संबोधन पर पूरे देश की नजर थी।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इन खास बातों पर चर्चा की –
- “दुनिया के अनैक देशों के तरह भारत भी कोरोना से लड़ाई के दौरान बहुत बड़़ी पीडा से गुजरा है, हमने कई अपनों को खोया है,कोरोना से मरने वालों के लिए मेरी संवेदनाएं।“ पीएम मोदी
- “100 सालों में सबसे बड़ी महामारी देखने को मिली।“ पीएम मोदी
- “भारत में मेडिकल सुविधाओं में की गई तरक्की जिनमें ऑक्सीजन, आईसीयू की डिमांड को बढ़ावा दिया गया है।“
- “अदृश्य, और रूप बदलने वाला दुश्मन है कोरोना, कोरोना वैक्सीन बनेगी कवज” पीएम मोदी।
- “देश ने अपनी कोरोना वैक्सीन बनाकर दुनिया में किया नाम रोशन।“
- “मिशन इंद्रधनुष के माध्यम से युध्द स्तर पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।“
- “बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए कई टीकाकरण पर ट्राइल किए जा रहे हैं।“
- “साफ नीति और साफ नियत से कोई भी जंग जीति जा सकती है। देश के वैज्ञानिकों ने दिखा दिया कि भारत बड़े बड़े देशों से पीछे नहीं हैं।“
- “23 करोड लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। सरकार ने वैक्सीन निर्माताओं की मदद की।“
- “आज देश में 7 कंपनियां वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया में भाग लिया है। आने वाले कुछ ही समय में 3 नई वैक्सीन आ जाएंगीं।“
- “कोरोना की नई वैक्सीन नेजल वैक्सीन की तैयारी जारी है जिसे सीरींज से न देकर नाक से दिया जाएगा, वैक्सीन अभियान में मिलेगी मदद।“
- “सरकार के प्रयास पर सवाल उठाना गलत, सरकार ने भरपूर प्रयास किया” पीएम मोदी।
- “आने वाले 2 सप्ताह में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम करेगीं जिसमें 21 साल से ऊपर सभी लोगों को फ्री वैक्सीन दी जाएगी।“ पीएम मोदी
- “कोविन ऐप की दुनिया भर में चर्चा वैक्सीन की अफवाहों से सतर्क रहें।” पीएम मोदी।
- “प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को दीपावली तक बढ़ाया गया, जिसमें गरीब को फ्री खाना दिया जाएगा। जिसमें 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त अनाज उपलब्ध होगा।“ पीएम मोदी।
यहां देखें वीडियो-
PM Modi addresses the nation https://t.co/LNfbM2yyne
— ANI (@ANI) June 7, 2021














