शाम 5.30 बजे शुरू होगा सूर्य ग्रहण :
नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने नासा द्वारा जारी ग्रहण मेप में भारत के अरूणाचल प्रदेश में ग्रहण वाले भाग को दर्शाते हुये बताया कि वहां इस अति आंशिक ग्रहण के दौरान सूर्य का लगभग आधा प्रतिशत भाग ढका रहेगा। अरूणाचल प्रदेश के इस भाग में ग्रहण लगभग सायं 5ः30 के बाद आरंभ होकर वहां के सूर्यास्त होने तक दिखेगा।
25 अक्टूबर 2022 को होगा अगला सूर्यग्रहण :
अरूणाचल प्रदेश चूंकि भारत का अभिन्न हिस्सा है इसलिये ये कहा जाना उचित नहीं है कि ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। सारिका ने बताया कि मध्यप्रदेश तथा देश के बाकी राज्यों में आंशिक सूर्य ग्रहण देखने के लिये 25 अक्टूबर 2022 का इंतजार करना होगा, जिसमें दोपहर बाद 1 घंटे से अधिक समय तक आंशिक सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें : बक्सवाहा जंगल बचाओ अभियान : 15 गांवों के लोग ही खनन के पक्ष में, इन्हें ढाल बनाकर आम लोगों की आवाज दबा रहा शासन