दुनिया भर में फैले कोरोना के कारण हर जगह से कई घटनाएं सामने आ रही हैं जिनमें कुछ ऐसी घटनाएं भी शामिल हैं जो कि आपको सोचने पर विवश कर देगीं।

हाल ही में आयी एक खबर के अनुसार 30 वर्षीय एक फिलिस्तीनी व्यक्ति की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। तस्‍वीर में दिख रहा यह व्‍यक्ति कोरोनोवायरस के कारण मरने से पहले अपनी माँ को देखने के लिए एक अस्पताल की दीवार पर चढ़ गया और खिड़की से बैठ गया था। ताकि वह अपनी मां को आखिरी बार देख सके।

यह भी जरूर पढ़े- खेती करते दिखे भाईजान लोगों ने इस बार भी नहीं किया पसंद सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

कथित तौर पर वह व्यक्ति रोजाना खिड़की पर आता था जब तक उसकी मां अस्पताल में नहीं थी। पिछले सप्ताह 73 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

फोटो को कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया साथ ही में लोगों ने इस जमकर शेयर भी किया और अपने विचार व्‍यक्‍त किए।

दुनिया भर के कई लोगों ने इस महामारी से अपने प्रियजनों को खो दिया है। दुनिया भर के डॉक्‍टरस इस महामारी से लड़ने में अपना पूर्ण योगदान दे रहे हैं और काफी हद तक सफल भी हुए हैं। हम उम्‍मीद करते हैं जल्‍द से जल्‍द यह महामारी खत्‍म हो और लोगों की जिंदगी फिर से पटरी पर आ जाए।

यह भी जरूर पढ़े- 1000 रूपये के लिए नेपाली बनकर मुंडवाया सिर, वीडियो वायरल होने के बाद 6 लोग गिरफ्तार