Karachi Blast: पाकिस्‍तान के कराची से हाल ही में आई खबरें के अनुसार कराची के शेरशाह इलाके में परचा चौक के पास एक विस्फोट में कम से कम 12  लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार सभी आठ शवों को डॉ रूथ पफौ सिविल अस्पताल कराची (सीएचके) लाया गया है।

एक निजी बैंक के नीचे स्थित एक नाले में हुए विस्फोट में बैंक की इमारत के साथ-साथ पास का एक पेट्रोल पंप भी इस विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गया।  हालांकि अधिकारी को आशंका है कि विस्फोट का कारण इमारत के नीचे नाले में गैसों का जमा होना है। एसएचओ जफर अली शाह ने कहा कि आसपास के लोगों को पहले नोटिस दिया गया था ताकि नाले को साफ किया जा सके। लेकिन इस पर किसी ने ध्‍यान नहीं दिया।

अब तक की खबर क अनुसार पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। घटना स्‍थल से सोशल मीडिया पर कई हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं।

यहां देखें घटना से जुड़े कुछ वीडियो:

यह भी जरूर पढें – वीडियो: लडकियों की शादी की उम्र बढ़ाने पर सपा सांसद का बेतुका बयान, कहा लड़कियों को आवारगी का मौका मिलेगा।