बरेली की बर्फी के बाद एक बार फिर अभिनेता पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन अपनी बेहतरीन अदाकारी दिखाने मिनि फिल्‍म लेकर आ रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुआ मिनि फिल्‍म के ट्रैलर में देखा जा सकता है कि हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी लोगों के लिए कुछ नया लेकर आ रहे हैं।  जियो स्टूडियोज और मैडॉक इस फिल्‍म केा पेश कर रहे हैं जबकि दिनेश विजन मिनि के निर्माता हैं।

सेरोगेसी के इर्द गिर्द इस फिल्म में फैमिली ड्रामा देखने को मिलेगा. फिल्म में कृति और पंकज त्रिपाठी के साथ सई ताम्हणकर, मनोज पाहवा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे.

यहां देखें फिल्‍म का ट्रैलर-

सैनन ने फिल्‍म के बारे में बात करते हुए बताया कि मिनि की कहानी बहुत अलग और मजेदार है, “यह एक बहुत ही मनोरंजक फिल्म है, हास्य से भरी हुई है, और इसमें बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगें”

यह भी जरूर पढें- तबाही के वीडियो: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बादल फटने से चारों तरफ तबाही, हैरान कर देने वाले वीडियो आए सामने-